करण इसके बाद जब अपने सवाल को सुधारने की कोशिश करते है तो उस दौरान दीपिका बोलती हैं कि ये कोई पाप नहीं है। इस पर करण कहते हैं, हां ये पाप नहीं है तो दीपिका करण को चिढ़ाते हुए बोलती हैं, हां जब यह पाप नहीं है तो आप अपना घुटना क्यों मलने लगे? इसके बाद दीपिका और प्रियंका दोनों जोर से हंस पड़ती है जिसे देख करण भी शरमा जाते हैं।