बॉलीवुड

सलमान के पीछे ही पड़ गई है ऐश्वर्या, क्लैश होना तय है..

ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खान की नई रिलीज डेट आ गई है।
2 min read
• •
Jun 01, 2018
Aishwarya rai
Aishwarya rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खान की नई रिलीज डेट आ गई है। इस फिल्म की नई रिलीज डेट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ऐश्वर्या सलमान नाम के पीछे ही पड़ गई हैं। पहले खबर थी कि उनकी फिल्म फन्ने खान सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से क्लैश करेगी। 'रेस 3' के क्लैश से बचने के लिए फन्ने खान की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 13 जुजाई कर दी गई।

फिर सलमान के साथ क्लैश:

अब ऐश्वर्या की इस फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है। अब यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज ना होकर 3 अगस्त को रिलीज होगी। 3 अगस्त को इस फिल्म का बॉक्स आॅफिस क्लैश फिल्म 'कारवां से होगा। बता दें कि 'कारवां' में अभिनेता दलकीर सलमान हैं। कन्नड फिल्मों के सुपरस्टार दलकीर सलमान इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

जज्बा से किया कमबैक:
ऐश्वर्या ने फिल्म 'जज्बा' से कमबैक किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिनेता इरफान खान भी थे। वहीं फिल्म 'कारवां' में भी इरफान खान लीड रोल में हैं। अब ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खान' के जरिए इरफान से ही टक्कर लेने वाली है। फन्ने खान में ऐश्वर्या के साथ अभिनेता राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

फिल्म चलेगी या नहीं कैसे बता सकती हूं:
हाल में एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या ने कहा था उनसे किसी ने पूछा कि वाकई 'जज्बा' वह फिल्म थी जिससे वह कमबैक करना चाहती थी। इस पर ऐश्वर्या ने जवाब दिया था कि जज्बा की स्क्रीप्ट उनको अच्छी लगी थी इसलिए उन्होंने वह फिल्म कर ली। साथ ही उन्होंने कहा,
'फिल्म चलेगी या नहीं मैं कैसे कह सकती हूं। फिल्म किस तरह से बनाई जाएगी इस पर मेरा जोर नहीं हो सकता।'

फन्ने खान की स्क्रीप्ट भी औसत:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जज्बा' की तरह ही फिल्म 'फन्ने खान' की स्क्रीप्ट भी औसत ही है। ऐसे में इस फिल्म के बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने की उम्मीद कम ही लग रही है।

Published on:
01 Jun 2018 01:47 pm
Also Read
View All
पत्नी स्मिता पाटिल को याद कर इमोशनल हुए राज बब्बर, लिखा- उन्होंने जिस भी दिल को छुआ, अपना एक हिस्सा छोड़ गईं

तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है