15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 9 एक्टर्स की शक्ल देख डायरेक्टर नहीं देते थे काम, आज हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

कई बार इनको शक्ल और लुक की वजह से रिजेक्ट किया गया

3 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

May 31, 2018

Amitabh govinda and Irfan

Amitabh govinda and Irfan

बॉलीवुड में स्टार किड्स को तो आसानी से काम मिल जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनको काम पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। पहले फिल्म इंडस्ट्री में हीरो का चयन एक्टिंग के दम पर होता था। लेकिन धीरे—धीरे इंडस्ट्री में बदलाव आने लगा। हीरो या हीरोइन के चयन के लिए सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि और भी चीजें जरूरी हो गईं जैसे उनकी शक्ल, बॉडी, लंबाई और दूसरे टेलेंट। इसके बाद कुछ लोगों को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। कई बार इनको शक्ल और लुक की वजह से रिजेक्ट किया गया। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 10 कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शक्ल देखकर डायरेक्टर काम देने से मना कर देते थे लेकिन आज वे लोग ही बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन:
बॉलीवुड के महानायक को भी अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसको पाना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा। अमिताभ की लंबी हाइट की वजह से उनको फिल्मो में काम नहीं मिला करता था। कई बार तो उनकी आवाज की वजह से उनको परेशानी हुई। उन्होंने बॉलीवुड में करीब 8 साल तक संघर्ष किया।

इरफान खान:

अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड में आज एक जाना—पहचाना नाम है। बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में उनका नाम शुमार होता है। इरफान की एक्टिंग की चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी की जाती हैं। लेकिन शुरुआत में उनको भी अपने लुक की वजह से काफी संघर्ष करना पड़ा। अच्छा लुक न होने की वजह से इरफान को भी इंडस्ट्री में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

गोविंदा:
गोविंदा को भी शुरू में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। हालांकि गोविंदा का लुक काफी अच्छा था। लेकिन वे शायद अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्हें नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक गुण होने की वजह से फिल्मे नहीं मिलीं। दरअसल, वह अपने समय में जरूरत से ज्यादा यंग दिखते थे जिसके कारण उन्हें काम ही नहीं मिलता था।

धनुष:
साउथ के बड़े स्टार धनुष बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। सभी जानते हैं कि उनका लुक कुछ ज्यादा खास नहीं है। उनके लुक की वजह से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनके साथ काम करने से पहले ही मना कर देते थे ।

अर्जुन कपूर:

सभी को पता है कि किसी समय अर्जुन कपूर काफी मोटे हुआ करते थे। उनके मोटापे की वजह से उनको फिल्में नहीं मिल पा रही थीं। लेकिन बाद में अर्जुन ने अपना वेट लूज कर सभी को दंग कर दिया। आज अर्जुन कपूर बॉलीवुड के हिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं।

अजय देवगन:
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन को भी उके लुक की वजह से कई बार रिजेक्ट किया जा चुका है। अजय का रंग थोडा डार्क था। इसी वजह से उनको फिल्में मुश्किल से मिल रही थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी:
आज बॉलीवुड में सभी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग के कायल हैं। इन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अमिट छाप छोड़ दी है। लेकिन नवाजुद्दीन को अपने लुक की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इनके चेहरे को देखकर इनको रिजेक्ट कर दिया जाता था। उन्हें पहली बार फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में एक चोर के किरदार में देखा गया था। लेकिन नवाजुद्दीन की एक्टिंग ने साबित कर दिया कि हुनर का कोई रंग नहीं होता।

रणवीर सिंह:
आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह भी शुरुआती दिनों में कई बार रिजेक्शन का सामना कर चुके हैं। उस समय में रणवीर सिंह को नॉर्थ इंडियन फेस मानकर फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया जाता था।

शाहरुख खान:
बॉलीवुड में रोमांस के किंग के नाम से मशहूर शाहरुख ने अपने कॅरियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की। आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शाहरुख के करोड़ों फैंस हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में उनको लुक की वजह से कई बार रिजेक्ट किया गया था।