बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी पर हुआ था खूब बवाल, फिल्म से एक्ट्रेस को कर दिया गया था बाहर

ये वाक्या है साल 2011 का। ऐश्वर्या ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' साइन की थी। लेकिन उन्होंने ये बात नहीं बताई कि वह प्रेग्नेंट हैं। जब मधुर को उनकी प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वह बेहद नाराज हो गए।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 2:03 PM IST
aishwarya_rai_1.jpg
Aishwarya Rai Pregnancy

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमें से कई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। एक वक्त था जब ऐश्वर्या को हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उन्हीं में से एक हैं मधुर भंडारकर। वह अपनी फिल्म 'हीरोइन' में ऐश को लेना चाहते थे। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने डेढ़ साल तक रिसर्च की थी। इसके लिए उन्होंने 40 लोकेशन भी फाइनल की थीं। फिल्म के लिए ऐश ही उनकी पहली पसंद थीं। लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी के कारण मधुर भंडारकर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ऐश्वर्या ने छिपाई अपनी प्रेग्नेंसी
दरअसल, ये वाक्या है साल 2011 का। ऐश्वर्या ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' साइन की थी। लेकिन उन्होंने ये बात नहीं बताई कि वह प्रेग्नेंट हैं। जब मधुर को उनकी प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वह बेहद नाराज हो गए और उन्होंने ऐश को फिल्म से बाहर कर दिया।

मधुर भंडारकर ने खुलकर की थी बात
इस बारे में बात करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा था, 'फिल्म में कई ऐसे सीन थे जो किसी भी इंसान के दिमाग पर गहरा असर छोड़ सकते थे। फिल्म की 8 दिन की शूटिंग हो चुकी थी। मेरी एसोसिएट डायरेक्टर एक एक्ट्रेस के साथ रिर्हसल कर रही थी कि तभी वो स्लिप हो गईं और उन्हें काफी चोट आई थी। मुझे लगता है कि अगर एसोसिएट की जगह ऐश्वर्या गिर जातीं तो मैं खुद को जिंदगी भर माफ नहीं कर पाता। फिल्म में एक्ट्रेस को स्मोक करना था। जबकि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए स्मोकिंग करना खतरनाक होता है। ऐसा भी हो सकता था कि फिल्म में स्मोक करने से ऐश्वर्या मना कर देतीं। फिल्म में कई ऐसी चीजें थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं।'

ऐश्वर्या ने विश्वास को तोड़ा
मधुर ने आगे कहा था, 'हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली थी। उस वक्त वह 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था। फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग का काम हो गया था और 65 दिन की शूटिंग बची थी। हम कैमरे पर 6-7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को नहीं दिखा सकते थे। इसलिए हमने ऐश्वर्या के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया। लेकिन उसके बाद मैं डिप्रेशन में चला गया था। मैं आठ दिनों तक ऑफिस भी नहीं गया।' बता दें कि बाद में 'हीरोइन' फिल्म में ऐश्वर्या की जगह करीना कपूर ने ली थी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब