बॉलीवुड

पति Abhishek Bachchan संग फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं Aishwarya Rai, लेकिन आ रही ये अड़चन

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आर्धया बच्चन के साथ अपनी लाइप को काफी एंजॉय कर रही हैं, लेकिन उन्होंने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि वो अभिषेक के साथ फिर से काम करना चाहती हैं.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 3:25 PM IST
पति Abhishek Bachchan संग फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं Aishwarya Rai
पति Abhishek Bachchan संग फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं Aishwarya Rai

बॉलीवुड के सबसे पसंददीदा कपल ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) माने जाते हैं. दोनों ने एक जमाने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. दोनों की जोड़ी को तब भी दर्शकों खूब पसंद किया गया था. दोनों ने साथ में 'गुरू', 'रावन', 'ढाई अक्षर प्रेम के' और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम किया. दोनों की इन फिल्मों को दर्शकों और फैंस का बेहद प्यार भी मिला है. वहीं दोनों को साथ में हाल में अबू धाबी में हुए आइफा अवॉर्ड (IFA 2022) में भी साथ देखा गया था, जो फैंस को खूब पसंद आया.

इतना ही काफी समय में लगभग दोनों की शादी के बाद से ही फैंस दोनों को साथ में एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा जाहिर कर रहे है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बात भी की. ऐश्वर्या राय ने अभिषेक के साथ काम करने की बात पर कहा कि 'मैं खुद अभिषेक के साथ काम करना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा जरूर होगा'. वहीं इससे पहले अभिषेक ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मुझे ऐश्वर्या के साथ फिर से काम करके अच्छा लगेगा. मैं इसके लिए सही कहानी और समय का इंतजार कर रहा हूं'.


वहीं अगर ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही साउथ डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म 'Ponniyin Selvan' में नजर आने वाली हैं. अपनी इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैंने मणि रत्नम सर की फिल्म में काम करने के लिए काफी हिम्मत जुटाई, लेकिन इससे मेरा फोकस मेरी फैमिली और आराध्या से नहीं हटेगा. मेरी फैमिली और बच्ची अभी भी मेरी पहली प्राथमिकता है'.


बता दें कि ऐश्वर्या राय को लास्ट टाइम साल 2018 में फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था. अब एक्ट्रेस 'Ponniyin Selvan' में डबल रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में एक्ट्रेस मंदाकिनी और नंदिनी का डबल रोल करेंगी. इसके बाद ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 169' में भी नजर आएंगी. इसके अलावा उनको IIFA और Met Gala में काफी पसंद किया गया था.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन