
Aishwarya Rai And Hrithik Roshan: ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन ने हमें कई हिट मूवीज दी हैं। उनकी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर 2006 में धूम-2 में दिखाई दी। लेकिन इससे पहले ही दोनों को साथ देखने का मौका आया था।
मगर उस फिल्म में दोनों स्टार्स की जोड़ी बनते-बनते रह गई थी, जानिए इस मूवी के बारे में।
हम ऋतिक रोशन की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं उसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। ये मूवी ब्लॉकबस्टर थी और इसमें एक नई एक्ट्रेस के साथ ऋतिक की जोड़ी बनी थी। ये फिल्म 2003 में आई थी और इसके लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय थीं।
इस मूवी का नाम है कोई मिल गया। यह बॉलीवुड की बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक है। इसके निर्देशक राकेश रोशन हैं और इसमें उनके बेटे ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, रजत बेदी और रेखा ने लीड रोल प्ले किया था।
इस मूवी के लिए फिल्ममेकर्स पहले ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे। उनके बारे में बात भी हुई, लेकिन ऐज गैप ने मामला बिगाड़ दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश रोशन का मानना था कि ऐश्वर्या राय इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं थीं क्योंकि वो ऋतिक से उम्र में बड़ी थीं।
फिल्म की स्क्रिप्ट में रोहित और निशा के बीच 11 साल की उम्र का गैप था। मगर ऐश्वर्या के साथ ऐसा नहीं दिखता, इसलिए उन्हें ना लेना का फैसला किया गया। इसके बाद करीना कपूर का नाम आया, यहां भी बात नहीं बनी।
तब अंत में जाकर प्रीति जिंटा का नाम पर विचार किया गया। इसका सजेशन शाहरुख खान ने दिया था। वो प्रीति जिंटा के साथ दिल से में काम कर चुके थे। राकेश रोशन को भी उनका काम पसंद आया था। इस तरह कोई मिल गया कि निशा का रोल फाइनल हुआ था।
वहीं ऐश्वर्या और ऋतिक की बात करें तो दोनों धूम 2, जोधा अकबर, गुजारिश जैसी मूवीज में साथ काम किया है। सभी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को सराहा गया। उनकी जोड़ी को आज भी साथ में देखने को एक्साइटेड रहते हैं दर्शक।