बॉलीवुड

यशराज बैनर की इस फिल्म में काम करने से अजय देवगन ने किया इनकार

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने यशराज फिल्म्स के बैनर की फिल्म को करने से मना कर दिया है। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।
2 min read
Apr 23, 2021
Ajay Devgan Refuses Yashraj Banner Films For The Web Series
Ajay Devgan Refuses Yashraj Banner Films For The Web Series

नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फैंस भी उनके हर एक अंदाज के दीवाने हो जाते हैं। बड़े पर्दे पर रोमांटिक हीरो से लेकर सिंघम में जबरदस्त पुलिस का रोल निभाकर अजय खुद को एक्टिंग का बादशाह साबित कर चुके हैं। ऐसे में अब अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन उनके फैंस काफी दुखी हो रहे हैं। खबरों की मानें तो अजय ने एक बड़े प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया है। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।

ठुकराया यशराज फिल्म्स का प्रोजेक्ट

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट के लिए पहली हामी भर दी थी। फिल्म में वह विलेन का किरदार निभाने वाले थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म में सुपरविलने के रोल को निभाते हुए दिखाई देने वाले थे, लेकिन वहीं अब खबरें आ रही हैं कि अजय ने यशराज की इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। जिसकी वजह एक्टर का बिजी शेड्यूल है। अभिनेता के पास फिल्म को करने का समय नहीं है।

वहीं यशराज की यह फिल्म केवल सुपरविलेन ना मिलने की वजह से ही अटकी हुई है। आपको बता दें इस फिल्म का बजट करीबन 180 करोड़ रुपए तय किया गया है। साथ ही यशराज फिल्म्स से अभिनेता चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

दो बड़ी फिल्मों में आएंगे नज़र

आपको बता दें अजय देवगन अपनी दो बड़ी फिल्मों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही अभिनेता आरआरआर और द भुज में जबरदस्त किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म आरआरआर का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में दर्शकों को एक्ट्रेस ऑलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करने जा रहे हैं डेब्यू

आपको बतातें चलें कि बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही अजय देवगन ओटीटी प्लेटफार्म भी अपना जादू चलाने आने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' अजय देवगन की अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ की शूटिंग कर रहे हैं। जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं। इसी वेब सीरीज़ के चलते उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया है।

Published on:
23 Apr 2021 04:23 pm