बॉलीवुड

काजोल के सबसे करीबी दोस्त से हुआ था पति का झगड़ा, अब मिटी दूरियां, खुलेंगे कई राज

तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा, 'ऑल इज वेल'।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 1:26 PM IST
kajol and Ajay
kajol and Ajay

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और फिल्ममेकर करण जौहर ने अभी तक एक दूसरे के साथ काम नहीं किया है। वहीं अजय की पत्नी अभिनेत्री काजोल और करण जौहर के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। हालांकि अजय की करण से दोस्ती नहीं है और ना ही दोनों कभी सार्वजनिक स्थानों पर साथ दिखे। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन अब दोनों पहली बार एक साथ नजर आए।

काजोल ने शेयर की फोटो
काजोल ने अजय और करण की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल इन दोनों के बीच खडी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा, 'ऑल इज वेल'। तस्वीर में अजय, करण और काजोल काफी खुश नजर आ रहे हैं। अजय और करण के एक साथ आने से काजोल काफी खुश हैं।

करण के शो में आएंगे नजर
काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ जल्द ही करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगे बता दें कि इस शो पर बॉलीवुड सेलेब्स के कई राज खुलते हैं। करण उनसे पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल भी पूछते हैं। वहीं अजय पहली बार इस शो पर काजोल के साथ नजर आएंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि होस्ट करण उनसे किस तरह के सवाल पूछते हैं।

फिल्म रिलीज को लेकर आ गई थीं दूरियां
बता दें काजोल और करण की दोस्ती में उस समय दूरियां आ गई थीं जब अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। 'शिवाय' अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट था। करण ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया था। वहीं कमाल आर खान ने भी यह खबर फैलाई थी कि करण ने उन्हें 'शिवाय' के लिए भला बुरा कहने के लिए पैसे दिए थे। ऐसे में काजोल और करण के बीच दूरियां आ गई थीं। हालांकि बाद में फिर से दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन