5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस के लिए फरहान अख्तर से हुआ था आदित्य रॉय का झगड़ा, जमकर हुई थी गाली गलौच!

पार्टी में श्रद्धा और आदित्य के बीच की बॉन्डिंग देखी तो उन्हें अच्छा नहीं लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Nov 2018, 2:06 PM IST

Farhan and Sharddha

Farhan and Sharddha

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'आशिकी 2' से सुर्खियों में आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। वहीं श्रद्धा कपूर का नाम अभिनेता फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ चुका है। श्रद्धा को लेकर फरहान और आदित्य के बीच झगडा भी हो गया था।

श्रद्धा और आदित्य की दोस्ती से थे खफा:
बता दें कि श्रद्धा का नाम फरहान अख्तर के साथ भी सुर्खियों में रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और फरहान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि बाद में ये दोनों अलग हो गए।

एक बार जब फरहान ने एक पार्टी में श्रद्धा और आदित्य के बीच की बॉन्डिंग देखी तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। रिपोर्ट के अनुसार फरहान को श्रद्धा और आदित्य की दोस्ती से इतनी ज्यादा प्रॉब्लम हुई की झगड़ा बढ़ गया और इस पूरे मामले में श्रद्धा का परिवार भी सामने आ गया।

गाली गलौच तक हुई:
रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा को लेकर दोनों अभिनेताओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि इन दोनों के बीच गाली-गलौज तक हो गई थी। जब यह बात श्रद्धा को पता चली तो वह बीच-बचाव के लिए सामने आईं।