6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग जमेगी इस हॉट अभिनेत्री की जोड़ी, इश्क में…मरेंगे भी…मारेंगे भी

अगले साल आने वाली इस फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Nov 2018, 12:52 PM IST

Siddharth and Rakul preet

Siddharth and Rakul preet

बॉलीवुड फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बिग सक्सेस के बाद डायरेक्टर मिलाप जावेरी फिल्म 'मरजावां' लेकर आ रहे हैं। अगले साल आने वाली इस फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है। मिलाप के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म इमोशनल लव स्टोरी होगी। इसमें रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की जोड़ी नजर आएंगी। अब इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत को साइन किया गया है। वह एक बार फिर सिद्धार्थ मल्मोत्रा के साथ नजर आएंगी। दोनों इससे पहले फिल्म 'अय्यारी' में साथ काम कर चुके हैं।

ट्विटर पर रकुल ने घोषणा की:
रकुल प्रीत ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, 'अपनी अगली हिंदी फिल्म 'मरजावां' की घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं।' राकुल प्रीत का स्वागत करते हुए जावेरी ने लिखा, 'मरजावां' में खूबसूरत और प्रतिभाशाली रकुल प्रीत का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। राह में डायलॉगबाजी और धमाका।'

एक्शन, ड्रामा और प्यार:

'मरजावां' के प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, 'एक्शन भी होगा, ड्रामा भी होगा और प्यार भी होगा। हम यह बताते हुए उत्साहित हैं कि 'मरजावां' का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे। इसमें रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया हैं।' फिल्म के पोस्टर पर लिखा, 'इश्क में...मरेंगे भी...मारेंगे भी।'

चार साल बाद 'तिकड़ी' फिर एक साथ:
'एक विलेन' के चार वर्ष बाद जावेरी, रितेश और सिद्धार्थ की तिकड़ी एक साथ आई है। फिल्म की हिरोइन तारा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'मरजावां' उनकी दूसरी फिल्म हो सकती है। जावेरी ने ट्वीट कर कहा, 'सत्यमेव जयते' की टीम से 'मरजावां' तक, जो 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।' 'मरजावां' को भूषण कुमार और निखिल आडवाणी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की अन्य जानकारियों का खुलासा होना अभी बाकी है..।

बर्थडे बैश में शामिल हुई 'मरजावां' स्टारकास्ट:
'मरजावां' के निर्देशक मिलाप जावेरी के बर्थडे बैश पार्टी में रकुल प्रीत ब्लैक वन पीस बैकलैस ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख भी शामिल हुए।