6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी सुहाना के सांवले रंग पर उठा सवाल तो भड़के शाहरुख खान, कह दी यह बात..

इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने शाहरुख से उनकी बेटी सुहाना खान के सांवले रंग को लेकर सवाल किया
2 min read
Google source verification
shahrukh and suhana

shahrukh and suhana

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख हाल में एक फेयरनेस क्रीम के इवेंट में पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान एक सवाल पूछे जाने पर वे पत्रकारों पर भड़क गए। दरअसल इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने शाहरुख से उनकी बेटी सुहाना खान के सांवले रंग को लेकर सवाल किया तो वे भड़क गए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अपने फॉलोअर्स के प्रति कभी भी गैर-ईमानदार नहीं रहे और ना ही कभी किसी व्यक्ति को उसके लुक के आधार पर जज किया।

मैं कभी खुद को खूबसूरत नहीं मानता:
शाहरुख ने कहा,'मैं कभी खुद को भी खूबसूरत नहीं मानता, न ही मैं बहुत लंबा हूं, मेरी बॉडी भी उतनी अच्छी नहीं है, ना ही मुझे अच्छा डांस आता है और ना ही मेरे बाल अच्छे हैं इतना ही नहीं मैं किसी एक्टिंग स्कूल से भी नहीं आया हूं। इसी तरह मेरी पत्नी और बच्चे भी साधारण लोगों की तरह ही है। ऐसे में अगर मैं अगर दूसरो को उनके लुक्स पर जज करूंगा तो यह उनके साथ भी नाइंसाफी होगी।'

मेरी बेटी सांवली लेकिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की:
आगे शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान को लेकर कहा,'मैं पूरी ईमानदारी के साथ कहूंगा, हां मेरी बेटी सांवली है लेकिन वह दूनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है।'बता दें कि सुहाना भले ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में न आई हों लेकिन उनकी फैंस फॉलोइंग किसी पॉपुलर एक्ट्रेस से कम नहीं है।

मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट:
बता दें कि शाहरुख की सुहाना की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दिवाली पार्टी के दौरान सुहाना ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस में वह काफी आकर्षक लग रही थीं। साथ ही उन्होंने कुछ समय पहले एक मैगजीन के लिए भी फोटोशूट करवाया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग