क्या कहती है दीपिका की कुंडली:
दीपिका की कुंडली में तुला लग्न में मंगल, चंद्रमा, केतु, द्वितीय भाव में शनि है। वहीं तृतीय में सूर्य, शुक्र, बुध, चतुर्थ में गुरु और सप्तम भाव में राहु बैठा हुआ है। इधर, लग्न में मंगल केतु के साथ बैठा हुआ है और सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। ऐसे में मंगल के साथ केतु मांगलिक प्रभाव को कम कर रहा है। इसके चलते चंद्र कुंडली से भी मंगल प्रथम भाव में ही आएगा। गुरु अष्टम भाव को देख कर लंबी उम्र देगा। सप्तम दृष्टि गुरु की दशम भाव मतलब कर्म भाव पर पड़कर कर्म प्रधान व्यक्तित्व प्रदान करता है।