बॉलीवुड

साथ मिलकर कुछ कर… एजाज खान की चैट लीक, दिल्ली की फिटनेस इन्फ्लुएंसर को किया था मैसेज

Influencer Leaks Shocking Chats: दिल्ली की फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने ‘बिग बॉस’ फेम एजाज खान का चौंकाने वाला चैट लीक किया है। इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि… पढ़े पूरी खबर।
2 min read
Jan 16, 2026
Ajaz Khan Exposed
दिल्ली की फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने अपनी और एजाज खान की चैट की लीक (इमेज सोर्स: इन्फ्लुएंसर इंस्टाग्राम अकाउंट स्क्रीनशॉट)

Bigg Boss Fame Ajaz Khan Exposed: दिल्ली की एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने बिग बॉस फेम एजाज खान को सुर्खियों के केंद्र में ला खड़ा किया है। इन्फ्लुएंसर ने एजाज के साथ हुई कथित चैट लीक कर दी, जिसमें वह उनसे दिल्ली में मिलने की बात करते नजर आ रहे हैं और अपना फोन नंबर तक भेजते दिखते हैं। चैट में सबसे अहम बात ये है कि एजाज लिखते हैं- हम साथ मिलकर कुछ कर सकते हैं”, यही मैसेज लोगों को चौंका रहा है। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज है, जबकि एजाज खान ने अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर लीक किया चैट

बता दें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम वर्षा है, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘फिट वर्षा’ पर उसने ये चैट वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत इन्फ्लुएंसर वर्षा की एक फोटो और कैप्शन से होती है, जिसमें वह दावा करते हुए लिखती हैं- “सब एक्सपोज कर रहे हैं, तो सोचा मैं भी एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर ही दूं।"

इसके बाद वीडियो में एजाज खान की कथित चैट दिखाई जाती है, जहां वह वर्षा से पूछते हैं, "तुम दिल्ली से हो? मैं दिल्ली में हूं," और फिर अपना नंबर भेज देते हैं। वर्षा पूछती हैं, "आप मुझे अपना WhatsApp नंबर क्यों भेज रहे हैं?" इस पर एजाज जवाब देते हैं, "बात करने के लिए। हम साथ में कुछ कर सकते हैं। मैं दिल्ली में हूं।" कथित चैट का अंत वर्षा के "Get Lost" कहने पर होता है, जिसके बाद यह लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक एजाज खान और उनकी पत्नी आयशा खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एजाज खान के बारे में…

बता दें एजाज खान एक भारतीय एक्टर हैं, जिनका जन्म 29 मई 1981 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने 2003 में फिल्म ‘पथ’ से एक्टिंग की शुरुआत की, लेकिन जल्दी ही टीवी की दुनिया में छा गए। वे अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने गए। फिल्मों में भी एजाज ने अपनी जगह बनाई, इनमें ‘लम्हा’, ‘अल्लाह के बंदे’ और ‘रक्त चरित्र’, उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली ‘बिग बॉस 7’ से, जहां वे वाइल्ड कार्ड एंट्री होते हुए भी अपनी बेबाक बातों और गेम में तेज चालों की वजह से फाइनल में पहुंचे। इसके बाद भी एजाज रियलिटी शो, टीवी और फिल्मों में लगातार नजर आते रहे हैं और अपनी अलग पहचान बनाए रखी है।

Updated on:
16 Jan 2026 09:16 pm
Published on:
16 Jan 2026 09:16 pm
Also Read
View All
रणबीर की रामायण में ‘लक्ष्मण’ के रोल के लिए हो गए थे रिजेक्ट, अब ‘रामायण कथा’ में निभा रहे राम का किरदार, जानें कौन हैं देव शर्मा

‘गोविंदा जी के बारे में जो सुना वो बोल भी नहीं सकती’, पूनम पांडे के बदले सुर, बोलीं- सुनीता आहूजा ने बहुत कुछ सहा

IPL की शुरुआत से लंदन जाने तक! ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं साजिद नाडियाडवाला

Lust Stories 3 Review: रिश्तों की उलझनों में सिमटीं चार कहानियां, विशाल भारद्वाज की कहानी ने छोड़ी सबसे ज्यादा छाप

मधुर भंडारकर ने कैटरीना कैफ के बढ़ते वजन और ट्रोलिंग पर दिया बयान, बोले- उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं