बॉलीवुड

रेप केस में एजाज खान की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत याचिका खारिज होते ही एक्टर फरार!

Ajaz Khan News: रेप केस में कोर्ट से राहत न मिलने पर फरार हुए एक्टर एजाज खान। एक्ट्रेस ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2025, 12:17 PM IST
ajaz-khan-rape-case-bail-rejected-mumbai-court
एजाज खान

Ajaz Khan News: एक्टर एजाज खान को मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रेप जैसे गंभीर मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने 16 मई को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि एजाज को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है।

शिकायत में क्या कहा गया है?

Ajaz Khan

एजाज खान के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एक एक्ट्रेस ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप है कि एजाज ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उन्होंने फाइनेंशियल और प्रोफेशनल मदद का झूठा वादा भी किया।

पुलिस ने जताया था जमानत का विरोध

एजाज खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। लेकिन पुलिस ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यदि उन्हें जमानत मिल गई तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। कोर्ट ने पुलिस की बात को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

कोर्ट के फैसले के बाद फरार हुए एजाज खान

कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद से एजाज खान फरार हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। मुंबई पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की है और तलाश शुरू कर दी गई है।

Updated on:
17 May 2025, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’