राधिका ने बताया कि सलमान खान बचपन से ही कहानियों के बीच पले-बढ़े हैं और वही उनके सोचने का तरीका बन चुका है। उन्होंने कहा- “अगर कोई कहता है कि सलमान सर केयरलेस हैं, तो वो दुनिया का सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है। वो दिनभर बस ऑब्जर्व करते रहते हैं। हम लोग चूक सकते हैं, लेकिन वो कभी नहीं चूकते।”