बॉलीवुड

हीरोइन के हाथों खाए थे मुक्के, फिल्म में अक्षय कुमार का हाल हुआ था बेहाल

Akshay Kumar First Film : त्वाइकांडो में ब्लैक बेल्ट और मार्शल आर्ट में माहिर बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी पहली ही डेब्यू फिल्म में विलेन से नहीं बल्कि फिल्म की लीड हीरोइन से खूब लात-घूसे खा चुके हैं। जानिए पूरी कहानी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2023, 3:41 PM IST
akshaykumar.jpg
Akshay Kumar Movie

Akshay Kumar Debut Film : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar Fight Scene) आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा एक्टर में से एक हैं। उनकी फिल्म आते ही सुपरहिट हो जाती है। सबसे खास बात तो यह है कि अक्षय कुमार एक साल में कम से कम 4 फिल्में तो करते ही हैं। उनकी इस एनर्जी का राज है उनका रूटीन, जो वह कभी फॉलो करना नहीं भूलते। अपनी हर फिल्म में अक्षय खुद ही स्टंट करना पसंद करते है। फिर चाहे कैसा भी फाइट सीन हो, वह पीछे नहीं हटते। लेकिन क्या आपको यह पता है कि अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'Akshay Kumar Debut Film' में ही उन्होंने खूब लात-घूसे खाए थे। एक्टर को इतनी मार पड़ी थी कि उनका चेहरा खून से लाल हो गया था। त्वाइकांडो में ब्लैक बेल्ट और मार्शल आर्ट से सबको होश उड़ा देने वाले अक्षय कुमार अपनी पहली ही फिल्म में फिल्म की हीरोइन से इतनी बुरी तरह पिटे थे कि उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया था।


अक्षय कुमार की पहली फिल्म


अक्षय कुमार की पहली फिल्म का नाम था 'आज'। इस फिल्म में अक्की का रोल सिर्फ कुछ सेकेंड्स का ही था। 'Akshay Kumar' को इस फिल्म के एक सीन के लिए ही साइन किया गया था। इस सीन में उन्हें फिल्म की हीरोइन से जमकर मार खानी थी। जैसे ही अक्षय की एंट्री होती है हीरोइन उन्हें जमकर लात, घूसे, मुक्के बरसाना शुरू कर देती है और बस रोल खत्म।

यह भी पढ़ें : गदर-2 इस दिन रिलीज होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक

अनामिका पाल थी अक्षय की पहली हीरोइन

फिल्म 'Aaj' में लीड रोल में एक्ट्रेस अनामिका पाल थीं। फिल्म में उनके साथ राज बब्बर, स्मिता पाटिल और कुमार गौरव भी लीड रोल में थे। इसी फिल्म में अक्षय कुमार को बतौर कराटे इंस्ट्रक्टर कास्ट किया गया था। अक्षय का रोल केवल 7 सेकेंड का था, जिसमें अनामिका एक्टर अक्षय को खूब पिटती हैं। आज फिल्म के इसी सीन का वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें : लव सेक्स और धोखा-2 के लीड रोल में नजर आएंगी बिग बॉस 16 यह कंटेस्टेंट


यह भी पढ़ें : ग्रर्लफ्रेंड से भी खूबसूरत हैं डैनी डेंजोंग्पा की पत्नी, 5 फोटो उड़ा देंगी होश

1991 में फिल्म ‘सौगंध’ में बतौर लीड एक्टर के तौर पर लॉन्च हुए थे अक्षय कुमार। ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं थी। इससे पहले उन्होंने 1987 में आई ‘आज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। महेश भट्ट के निर्दशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने असली नाम राजीव भाटिया के नाम से डेब्यू किया था। आपको बता दें कि फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले अक्षय बतौर मॉडल कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने करीब 18 महीने तक फॉटोग्राफर जयेश सेठ को असिस्ट किया था।

यह भी पढ़ें : फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग, यहां पर बुक करिए टिकट

Updated on:
22 Jan 2023, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन