बॉलीवुड

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद खुद को किया आइसोलेट

Akshay Kumar Corona Positive: अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खिलाड़ी कुमार कोरोना की चपेट में आ गए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 1:35 PM IST
Akshay Kumar Corona test Positive
Akshay Kumar Corona test Positive

Akshay Kumar Corona Positive: फिल्म सरफिरा के एक्टर अक्षय कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्टर को अपनी नई फिल्म सरफिरा के प्रमोशन के दौरान कोरोना हुआ है। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है। प्रमोशन के दौरान मौजूद लोग भी इस खबर के बाद सचेत हो गए हैं।

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना (Akshay Kumar Corona Positive)

फिल्म सरफिरा के प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी ने एचटी सिटी को इस बात की जानकारी दी है। करीबी ने बताया, "अक्षय कुमार अपनी फिल्म सरफिरा का प्रमोशन जमकर कर रहे थे। इवेंट के दौरान उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई। कुछ समय बाद ही खबर आई कि उनकी प्रमोशन टीम के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी मिलते ही अक्षय कुमार ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया और शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।"

करीबी ने ये भी बताया, "अक्षय कुमार अब कोरोना पॉजिटिव हैं। जिस वजह से वह अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं होंगे। अक्षय एक ऐसे इंसान है जो लोगों के बारे में काफी सोचते हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है यानी उन्होंने खुद को सबसे दूूर और घर में बंद कर लिया है।"

Updated on:
12 Jul 2024, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’