बॉलीवुड

Akshay Kumar की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को लगा एक और झटका, यहां-यहां बैन हुई फिल्म!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर काफी चर्चा में है. उनकी ये फिल्म कल यानी 3 जून को रिलीज होने जा रही है, लेकिन फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है, जिसके बाद यहां-यहां फिल्म को बैन कर दिया है.
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2022, 11:54 AM IST
Akshay Kumar की 'सम्राट पृथ्वीराज' को लगा एक और झटका, यहां-यहां बैन हुई फिल्म!
Akshay Kumar की 'सम्राट पृथ्वीराज' को लगा एक और झटका, यहां-यहां बैन हुई फिल्म!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) कल यानी 3 जून को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में इन दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सोनू सूद (Sonu Sood) भी नजर आ रहे हैं. वैसे तो फिल्म काफी लंबे समय से ही चर्चाओं में बनी हुई थी, लेकिन अपनी रिलीज से पहले ही अक्षय की फिल्म विवादों में घिरी हुई है. पहले फिल्म पर गुर्जर समाज और राजपूत समाज आने सामने हो गया था.

इसके बाद करणी सेना ने फिल्म के टाइटल पर अपना विरोध दर्ज करवाया था, जिसके बाद फिल्म के मेकर्स को इसका नाम बदलकर 'पृथ्वीराज' से 'सम्राट पृथ्वीराज' करना पड़ा. वहीं अब फिल्म को बैन करने की भी खबर सामने आ रही है. जी हां, सामने आ रही खबरों की माने तो अक्षय की इस फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को दो देशों ने बैन कर दिया है, जिसमें कुवैत और ओमान जैसे देशों के नाम शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इस फिल्म को इन देशों ने बैन कर दिया है'.


साथ ही सोर्स का कहना है कि 'इससे बड़ा दुखा क्या होगा कि हमारे गौरवशाली हिंदू सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और साहस पर आधारित इस फिल्म को कुवैत और ओमान जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बैन कर दिया गया है. ऐसा लगता है कि इन देशों ने फिल्म की रिलीज से पहले ये ही स्टैंड लिया है'. साथ ही सोर्स का आगे कहा कि 'हमारे देश के एक महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय हमेशा ही सही के लिए खड़े हुए और अपने देश को हमेशा बेरहम लोगों और आक्रमणकारियों से बचाया'.


सोर्स का आगे कहा है कि 'सम्राट ने हमेशा उन लोगों को हराया जो केवल हमारे देश के लोगों को लूटना चाहते थे और उनकी हत्या करना चाहते थे'. सोर्स ये भी बताया कि 'अगर ये देश उनके जीवन की कहानी पर बैन लगाते है तो इससे केवल एक ही सवाल उठता है कि लोग इतिहास पर नजर क्यों नहीं डालते और इस बात को क्यों नहीं माते कि भारत और हिंदुओं के साथ क्या हुआ'. वहीं अगर फिल्म के बारे में बात करें तो, इसको डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है. ये हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी.

Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई