बॉलीवुड

PM मोदी के सिपाही बनेंगे अक्षय कुमार? पॉलिटिक्स में लेंगे ग्रैंड एंट्री, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Akshay Kumar Join Politics: अक्षय कुमार पॉलिटिक्स जॉइन कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्टर का बीजेपी के कई नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है की अक्षय बीजपी के टिकट पर इलेक्शन लड़ेगें
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2024, 9:34 AM IST
akshay_kumar_may_join_politic.jpg
अक्षय बीजपी के टिकट पर इलेक्शन लड़ेगें?

Akshay Kumar Join Politics: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पॉलिटिक्स जॉइन कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजपी के टिकट पर इलेक्शन लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी भी दिल्ली में नए चेहरों के दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है। ऐसे में खबरों के मुताबिक बीजेपी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मैदान में उतार सकती है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को दिल्ली की चांदनी चौक सीट से बीजेपी द्वारा चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ नेता एक्टर के कॉन्टेक्ट में है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अक्षय कुमार के बीजेपी से अच्छे संबंध रहे हैं। फिलहाल एक्टर का करियर का ग्राफ भी काफी नीचे चल रहा है उनकी पिछली कईं फिल्मो की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म खराब रही है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में बिजी हैं। इस फिल्म में अक्षय टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। देखना होगा की एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। इस फिल्म से स्टोर को भी कई साडी उम्मीदें हैं। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में 9 अप्रैल को रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन