बॉलीवुड

रिलीज हुआ अक्षय कुमार का नया गाना Saare Bolo Bewafa, खतरनाक लुक में दिखे खिलाड़ी कुमार

खिलाड़ी कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) का नया गाना 'Saare Bolo Bewafa' रिलीज हो चुका है. खास बात ये है कि गाने ने रिलीज होते हैं दर्शकों के बीच धूम मचा दी है. गाने को बेहज पसंद किया जा रहा है. गाने में अक्षया कुमार का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. साथ में गाने के बोल भी काफी धमाकेदार हैं.
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2022, 6:09 PM IST
akshay_kumar_new_song_saare_bolo_bewafa.jpg
रिलीज हुआ अक्षय कुमार का नया गाना Saare Bolo Bewafa, खतरनाक लुक में दिखे खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड के असली हीरो कहे जाने वाले खिलाड़ी कुमार यानी अक्षर कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) 18 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सैनन और जैकलीन फर्नाडीज नजर आएंगी. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ये फिल्म इससे पहले 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में किसी वजह से इसकी रिलीज डेट को बदल कर 18 मार्च कर दिया गया. इसका मतलब ये फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आज इस फिल्म का नया गाना 'Saare Bolo Bewafa' रिलीज हो चुका है.

गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने में अक्षय कुमार काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने ने रिलीज होती है 20 लाख से ज्यादा व्यूज बटौर लिए. साथ ही गाने पर लाइक्स और कमेंट्स की लंबी कतार लग चुकी है. गाने के बोल बेहद शानदार है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं. गाने में कृति सेनन और अभिमन्यु सिंह भी नजर आ रहे हैं. अगर गाने में अक्षर कुमार के लुक्स पर बात की जाए तो वो काफी खूंखार और डरावने अवतार में नजर आ रहे हैं. गाने में अक्षय अपने साथी को उसकी गर्लफ्रेंड से वापस मिलवाते हैं.

वहीं फिल्म के बारे में बात करें तो ये फिल्म रोमांटिक- एक्शन- कॉमेडी ड्रामा होगी. फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं. बता दें कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे, जो एक्टर बनना चाहता है. अरशद वारसी उनके दोस्त बने हैं. वहीं कृति सेनन एक ऐसी जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डाइरेक्टर बनना चाहती है. अक्षय कुमार की इस फिल्म का इंतजार तब से ही था, जब से अक्षय कुमार ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था.

गाने का VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़