बॉलीवुड

तीन अरब देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’, एक सीन पर जताई आपत्ति

19 अगस्त को अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज़ हो गई है। सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं तीनों देशों में फिल्म को बैन कर दिया गया है। जिसकी वजह फिल्म का एक सीन बताया जा रहा है।
2 min read
Bell Bottom
Bell Bottom

नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार दिया। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बेल बॉटम को तीन देशों में बैन कर दिया गया है। जिसमें सऊदी अबर, कुवैत, और कतर शामिल है। अक्षय कुमार की फिल्म को तीन अरब देशो में बैन कर दिया है। जिसकी वजह फिल्म का एक सीन बताया जा रहा है।

तीन अरब देशों में बैन हुईं 'बेल बॉटम'

'बेल बॉटम' फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। ये उस वक्त की बात है जब भारत की प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार इन तीन अरब देशों के सेंसर बोर्ड को 'बेल बॉटम' के एक सीन पर आपत्ति जताई है। ऐसे में अरब देशों के फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने एतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का कारण फिल्म को अपने देश में रिलीज़ करने से मना कर दिया है।

फिल्म के सीन पर देशों ने जताई आपत्ति

वैसे आपको बता दें फिल्म के जिस सीन पर आपत्ति जताई जा रही है। वो सेकंड हाफ में आता है। सीन में दिखाया गया है कि प्लेन को हाईजैक करके उसे लाहौर से दुबई लाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये सीन घटना 1984 पर आधारित है। तब संयुक्त अरब अमीरात के तत्कालीन रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने व्यक्तिगत रूप से उस स्थिति को संभाला था और वहीं के अधिकारियों ने ही हाइजैकर्स को पकड़ा था।

'बेल बॉटम' की कमाई में हुई कटौती

बेल बॉटम की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 2.27 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं शुक्रवार को फिल्म कमाई की बढ़ने की जगह घट गई है। वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा बहुत इजाफा देखने को मिला। फिल्म में अक्षय कुमार संग एक्ट्रेस वाणी कपूर, लारा दत्ता, और उमा कुरैशी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।

Published on:
24 Aug 2021 03:06 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’