दरअसल, हुआ कुछ यूं कि लाइव सेशन के दौरान एक बच्चें ने अक्षय और ट्विंकल से यह सवाल पूछ लिया कि घर में सबसे बेस्ट कुक कौन है? जिस पर अक्षय तुरंत ट्विंकल के तरफ देखते हैं और मजाकिया अंदज में कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है कि यह सवाल तुम्हारे लिए है, यह सवाल मेरे लिए है क्योंकि तुम तो एक आमलेट भी नहीं बना पाती हो। बस फिर क्या था। ट्विंकल ने भी अक्की को मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि हां, अक्षय एक बेहतरीन कुक हैं। उन्हें यह बात बहुत अच्छे ढंग से डपता है कि उन्हें मेरे दिमाग को कैसे भूनना है।