बॉलीवुड

2500 करोड़ नेटवर्थ वाले अक्षय कुमार का बेटा कमाता है ‘चिल्लर’, जानकर आप भी होंगे हैरान

Akshay Kumar Son Aarav Salary: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे की सेलरी को लेकर खुलासा किया है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है।

2 min read
Apr 18, 2026
Akshay Kumar Son Aarav Salary (सोर्स- एक्स)

Akshay Kumar Son Aarav Salary: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' में इन दिनों नजर आ रहे हैं। अक्षय की इस हॉरर-कॉमेडी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार ने बेटे आरव को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर अब हर कोई हैरान रह गया है।

ये भी पढ़ें

मुकेश खन्ना को ले डूबी रणवीर सिंह को शक्तिमान ना बनाने की जिद्द, अब तक झेला करोड़ों का नुकसान

फिल्मों से दूर रहना चाहता है अक्षय का बेटा (Akshay Kumar Son Aarav Salary)

हाल ही में अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनका बेटा फिल्मों की चमक-दमक से दूर रहकर बेहद साधारण जिंदगी जी रहा है और मात्र 4500 रुपये की नौकरी करते हुए फैशन की बारीकियां सीख रहा है। ये बात सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। अक्षय ने शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया।

अक्षय कुमार ने बताया कि आरव का झुकाव शुरू से ही फिल्मों की तरफ नहीं रहा। स्टार किड होने के बावजूद उसने अपने लिए बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। वो फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहता है और इसके लिए जमीनी स्तर से सीखने पर विश्वास करता है। यही वजह है कि वो गांवों में जाकर पारंपरिक डिजाइन, कपड़ों के पैटर्न और प्रिंट्स को समझने की कोशिश कर रहा है।

अनुभव के लिए कम सैलरी पर काम कर रहा आरव

अक्षय के मुताबिक, आरव मेहनत से पीछे नहीं हटता। वो खुद कम सैलरी वाली नौकरी कर रहा है ताकि असली अनुभव हासिल कर सके। अभिनेता ने बेटे की इस सोच की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे स्तर से शुरुआत करना किसी भी इंसान को मजबूत बनाता है और यही सीख आगे चलकर बड़ी सफलता की नींव बनती है। आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2500 से 2700 करोड़ आंकी गई है।

बात सिर्फ करियर की नहीं है, बल्कि अक्षय कुमार का पैरेंटिंग स्टाइल भी इस चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों पर कभी फैसले थोपने में विश्वास नहीं रखते। उनकी सोच है कि हर बच्चे को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार होना चाहिए। वह केवल इतना कहते हैं कि जिंदगी में ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी को नुकसान पहुंचे।

साल 2002 में हुआ आरव का जन्म (Akshay Kumar Son Aarav Salary)

आरव भाटिया का जन्म साल 2002 में हुआ था। वो अक्षय कुमार और लेखिका-अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे हैं। कम उम्र में ही उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई शुरू कर दी थी और फिलहाल लंदन में अपनी शिक्षा पूरी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखते हैं, जबकि उनकी छोटी बहन नितारा कुमार अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट्स में नजर आती रहती हैं।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद अभिनेत्री ने कबूला इस्लाम धर्म, शारीरिक उत्पीड़न झेला, अब चुप्पी तोड़ते हुए चाहत खन्ना बोलीं- सनातन में लौट गई
Updated on:
18 Apr 2026 06:01 pm
Published on:
18 Apr 2026 05:53 pm
Also Read
View All