बॉलीवुड

कपिल के साथ फिल्म करने को तैयार हुए अक्षय कुमार, पर शर्त सुनकर हैरान रह गए कॉमेडियन!

जब भी अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो पर जाते हैं। तो कपिल हमेशा अक्षय के साथ फिल्म में काम करने की मांग करते हैं। लेकिन इस बार उनको इसका जवाब मिल गया।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 1:30 PM IST
Akshay Kumar teases Kapil Sharma you can do my film but on condition
Akshay Kumar and Kapil Sharma

नई दिल्ली: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शामिल होते रहते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस शो में पहले भी कई बार आ चुके हैं। इस बार भी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Akshay Kumar and Katrina Kaif) भी अपनी फिल्म सूर्यवंशी (Movie Sooryavanshi) के प्रमोशन के लिए पहुंचे। जब भी अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो पर जाते हैं। तो कपिल हमेशा अक्षय के साथ फिल्म में काम करने की मांग करते हैं। तो इस बार उनको इसका जवाब मिल गया।

कपिल के साथ काम करने की हां

इस बार अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को उनके साथ फिल्म में काम करने क लिए हां कर दी है। लेकिन इसके साथ ही एक अहम शर्त भी रखी। इस शर्त को सुनकर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बोलती ही बंद हो गई। दरअसल अक्षय कहते हैं जब मैं तेरे शो पर आता हूं, तो पैसा लेता हूं। जिसका जवाब कपिल 'न' में देते हैं। इस पर अक्षय कुमार, कपिल शर्मा की टांग खींचते हुए कहते हैं, जब तू मेरी फिल्म साइन करेगा, तो पैसे मत लेना। क्योंकि जब मैं आता हूं, तो मैं भी नहीं लेता हूं।

अक्षय कुमार की इस बात पर कपिल शर्मा चुप हो जाते हैं। तब अक्षय कहते हैं, अब नहीं बोलेगा। शो में कैटरीना और अक्षय कुमार, कपिल शर्मा के साथ सेट पर खूब मस्ती की। वहीं, अक्षय कुमार और कैटरीना सेट पर डांस करते हुए नजर आए।

सूर्यवंशी को खूब तारीफ मिल रही है

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी को खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है। सूर्यवंशी ने दूसरे दिन करीब 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

जबकि पहले दिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 26 करोड़ रुपये कमाये थे। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ ही रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार की बीवी का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई