2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शूटिंग के बीच धर्मेंद्र ने अचानक हेमा मालिनी से पूछा- आप मुझसे प्यार करती हैं?, ड्रीम गर्ल ने यूं दिया था जवाब

जहां धर्मेंद्र और हेमा बड़े फिल्म स्टार हैं। वहीं, दोनों की लव स्टोरी भी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं। एक बार धर्मेंद्र ने सबके सामने शुटिंग के बीच हेमा से पुछ लिया था कि आप मुझसे प्यार करतीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 10:55 AM IST

hema-malini-dharmendra.jpg

Dharmendra and Hema Malini

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Dharmendra and Hema Malini) की जोड़ी लोगों के लिए ऑल टाइम फेवरेट जोड़ी है। जहां धर्मेंद्र और हेमा बड़े फिल्म स्टार हैं। वहीं, दोनों की लव स्टोरी (Dharmendra and Hema Malini Love story) भी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। धर्मेंद्र को एक झलक देखते ही हेमा से प्यार हो गया था। वहीं, हेमा भी धीरे-धीरे धर्मेंद्र को पसंद करने लगी थीं। ऐसे में एक बार धर्मेंद्र ने सबके सामने शुटिंग के बीच हेमा से पुछ लिया था कि आप मुझसे प्यार करतीं हैं। आइये जानते हैं हेमा ने क्या दिया था जबाव।

धर्मेंद्र भी अचानक सवाल कर बैठे थे

दरअसल धर्मेंद्र से जुड़ी इस बात का जिक्र हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी ‘बियोंड द ड्रीमगर्ल’ में किया था। हेमा मालिनी ने बायोग्राफी में बताया था कि उन्होंने धर्मेंद्र से दूर होने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई थीं। दूसरी ओर धर्मेंद्र भी अचानक उनसे सवाल कर बैठे थे।

हेमा मालिनी ने किताब में इस किस्से किस्से को शेयर करते हुए बताया है कि “मैं उन्हें पसंद करती थी और इस बात से भी मैं पीछे नहीं हट सकती कि वह एक आकर्षक व्यक्ति थे। मैंने खुद को उनसे दूर करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन मैं ऐसा करने में नाकाम रही। उनमें स्वाभाविक रूप से कुछ तो अच्छा था।

यह भी पढ़ें: जब सलमान खान ने जला दी थी पिता की पूरी सैलरी, सलीम खान ने ऐसे सिखाया था सबक

मैंने अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया

हेमा मालिनी ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया है कि, “एक दिन हम शूटिंग कर रहे थे और तभी उन्होंने अचानक मुझसे पूछ लिया कि क्या मैं उनसे प्यार करती हूं। मुझे शर्म आ गई थी, ऐसे में मैंने अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया, “मैं केवल उसी से शादी करुंगी, जिससे मैं प्यार करती हूं।

बता दें कि हेमा मालिनी का परिवार उनके और धर्मेंद्र के रिश्ते के सख्त खिलाफ था। एक्ट्रेस का परिवार चाहता था कि उनकी शादी एक्टर जितेंद्र से हो जाए। दोनों चेन्नई में शादी के करने भी वाले थे, लेकिन धर्मेंद्र, जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा सिप्पी को लेकर वहां पहुंच गए थे। इस तरह जहां हेमा और जितेंद्र की शादी होते होते रह गई थी। वहीं, धर्मेंद्र औप हेमा हमेशा के लिए एक हो गए।

यह भी पढ़ें: एक दूसरे की प्यार में पागल थे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, फिर कैसे हो गए जुदा !