2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दूसरे की प्यार में पागल थे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, फिर कैसे हो गए जुदा !

साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी की नजदीकियां बढ़ी और फिल्म 'खलनायक' के दौरान एक दूसरे से प्यार करने लगे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 7 Nov 2021, 6:56 PM IST

Know About Madhuri Dixit and Sanjay Dutt incomplete love story

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt

नई दिल्ली। Madhuri Dixit and Sanjay Dutt incomplete love story: बड़े पर्दे पर साथ काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस अक्सर एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। ऐसी ही कहानी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit and Sanjay Dutt) की भी थी। दोनों ने साथ काम किया और एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों की लवस्टोरी शादी शादी तक पहुंचने ही वाली थी कि अचानक एक दूसरे से जुदा हो गए। सालों बाद तक कभी पलटकर एक दूसरे की तरफ नहीं देखा। आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों के इस रिश्ते पर विराम लग गया। चलिए हम बताते हैं।

दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी की नजदीकियां बढ़ी और फिल्म 'खलनायक' के दौरान एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। सेट पर भी दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल से हो गए थे।

माधुरी से प्यार के दौरान संजय दत्त पहले से शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। लेकिन ये जानने के बाद भी माधुरी संजय दत्त को बेहद प्यार करने लगी थीं। जब इस बारे में माधुरी के घरवालों को पता लगा तो, वो दोनों के इस रिश्ते के बेहद नाराज और खिलाफ थे। लेकिन इसके बावजूद माधुरी अपने परिवार से बगावत करने को तैयार थीं।

ऐसे हमेशा के लिए हो गए अलग
दरअसल 1993 में मुंबई में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम सामने आया था। जिसके बाद संजय दत्त जेल पहुंच गए थे। ऐसा होने के बाद माधुरी ने हमेशा के लिए खुद को संजय से अलग कर लिया और संजय से अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर दिया। खबरों के अनुसार जब संजय ने जेल से फोन कर माधुरी से बात करने की कोशिश की, तो माधुरी ने अपना फोन पटक दिया था।

यह भी पढ़ें: जब सलमान खान ने जला दी थी पिता की पूरी सैलरी, सलीम खान ने ऐसे सिखाया था सबक

इसके बाद भी संजय दत्त ने कई बार माधुरी से बात करने की कोशिश की, लेकिन माधुरी ने कभी बात नहीं की। संजय उस वक्त देश में खलनायक बन चुके थे। ऐसे में माधुरी ने संजय से अपने सारे रिश्ता खत्म करना ही सही समझा और आगे बढ़ गई। वहीं, संजय भी जेल से बाहर आने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।

आपको बता दें कि करीब 26 सालों तक दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाए रखी। लेकिन 2019 में ये जोड़ी करण जौहर की फिल्म में दिखी थी फिल्म का नाम था कलंक। फिल्म भले ही न चली लेकिन इन्हें फिर साथ देखना फैंस को काफी पसंद आया था।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 9 से 6 की नौकरी करना चाहती थीं काजोल, जानें फिर कैसे चमक गई किस्मत और बन गईं बॉलीवुड स्टार

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन