बॉलीवुड

लोगों ने की ‘मिर्जापुर 2’ को बायकॉट करने की मांग, Ali Fazal बोले- उम्मीद है कि लोग इससे ऊपर उठेंगे

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स 'मिर्जापुर 2' को बायकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं। जिसके बाद अब अली फजल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
ali_fazal_mirzapur_2.jpg
ali fazal mirzapur 2

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अली फजल इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। यूट्यूब पर इसका ट्रेलर अभी भी नबंर वन पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि इस बीच कुछ लोग 'मिर्जापुर 2' को बायकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं। जिसके बाद अब अली फजल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अली फजल ने दी प्रतिक्रिया

अली फजल ने टाइम्स नाउ डिजिटल से बात करते हुए कहा, हमें इस चीज पर निर्णय लेना होगा कि हमें क्या सेट करना है? क्या हम ट्रेंड की दया पर हैं? नहीं। मैं कला को इस नजरिए से नहीं देखता हूं। क्या हम एक ऐप की दया पर हैं जो यह तय करता है कि कौन हमारा शो देखेगा और कौन नहीं? नहीं, मुझे लगता है कि यह सब बहुत पीछे छूट चुका है। मेरा कहना ये है कि अगर आप वाकई ट्रेंड की बात कर रहे हैं तो मैंने कभी भी किसानों पर कोई ट्रेंड सोशल मीडिया पर नहीं देखा।

कोरोना पर अब कोई बात नहीं कर रहा है

अली फजल आगे कहते हैं, देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक महत्वपूर्ण कहानी नहीं है, यह सबसे महत्वपूर्ण कहानी है। उसके बाद अली ने कोरोना की बात करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अब एक अंतिम कहानी बनकर रह गई है। इसके बारे में अब कोई बात नहीं कर रहा है। यह अब ट्रेंड नहीं कर रहा है जबकि यह अभी भी सबसे बड़ी समस्या है। जिसका सामना सभी कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग इससे ऊपर उठेंगे। इसके साथ 'मिर्जापुर 2' को लेकर कहा कि "हम कुछ अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इंटरनेशनल वर्क के लेवल की कोशिश कर रहे हैं।" बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स अली फजल और 'मिर्जापुर 2' के को प्रोड्यूसर फरहान अख्तर के कारण इस सीरीज का बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लोग उनकी पुरानी पोस्ट को लेकर उनसे नाराज हैं। जिसमें उन्होंने दिसंबर 2019 में उन्होंने सीएए और एनआरसी का विरोध किया था।

बात करें 'मिर्जापुर 2' की तो इसमें अली फजल का एकदम अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। कालीन भैया के साथ-साथ मुन्ना त्रिपाठी मिर्जापुर पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस बार कई नए किरदारों को भी गढ़ा गया है। बदले की इस कहानी में श्वेता त्रिपाठी अली फजल का साथ देती हुईं नजर आ रही हैं।

No data to display.
Published on:
09 Oct 2020 11:38 am
Also Read
View All
लखनऊ अग्निकांड मामले में 15 लोगों की मौत पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- मैं प्रार्थना करती हूं उनकी आत्मा को शांति मिले

ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग