बॉलीवुड

ना सिद्धार्थ ना शाहरुख बल्कि पहली बार इस अभिनेता को देखकर शरमा गई थी आलिया

आज भी जब वह उस वीडियो को देखती है तो शरमा जाती है
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2018, 2:33 PM IST
Alia Bhatt
Alia Bhatt

अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 अप्रैल 1993 को हुआ था। आलिया ने कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की है। उसने बॉलीवुड में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से डेब्यू किया और इसके बाद कई हिट फिल्में दी। पहली फिल्म से आलिया सुर्खियों में आ गई। अब वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। बड़े बड़े अभिनेता आलिया के साथ काम करना चाहते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस को लेकर आलिया अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब आपको आलिया के बारे में ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो बहुत कम लोगों को पता होगी।

इस अभिनेता को देखकर शर्म से पानी पानी हो गई थी:
आलिया भट्ट एक अभिनेता को देखकर शर्म से पानी पानी हो गई थी। यह अभिनेता ना तो सिद्धार्थ मल्होत्रा है और ना ही शाहरुख खान। बल्कि इस अभिनेता का नाम है जुगल हंसराज। फिल्म 'मोहब्बतें' स्टार जुगल हंसराज को पहली बार देखकर आलिया शरमा के पर्दे के पीछे छुप गई थी। आलिया ने एक साक्षात्कार में बताया था कि जुगल हंसराज को देखकर वो पहली बार शरमा गई थी। आलिया ने कहा 'वो शायद मेरा तीसरा जन्मदिन था।' उस वक्त जुगल हंसराज आलिया के पापा महेश भट्ट के साथ फिल्म 'पापा कहते हैं' की शूटिंग कर रहे थे। एक दिन जब वह महेश भट्ट के साथ उनके घर गए तो उन्होंने आलिया से पूछा, ‘क्या तुम चाहोगी की जुगल इस फिल्म में तुम्हारे लिया गाना गाए?’ इसके बाद जुगल हंसराज ने गाना गाया ‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही।' आलिया का कहना है कि उस वक्त इतनी शर्म आई कि वह पर्दे के पीछे छिप गई। आलिया ने कहा कि आज भी जब वह उस वीडियो को देखती है तो शरमा जाती है। फिलहाल आलिया अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

Published on: