बॉलीवुड

ये शर्मनाक है! Cannes 2026 में आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स ने किया इग्नोर? वायरल वीडियो देख भड़के भारतीय फैंस

Alia Bhatt Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी का ही दिल जीत लिया। आलिया के ग्लेमरस अंदाज ने जहां सुर्खियां बटोरीं वहीं एक वीडियो ने बवाल भी मचा दिया।
2 min read
May 13, 2026
Alia Bhatt Cannes 2026
Alia Bhatt Cannes 2026 (सोर्स- एक्स)

Alia Bhatt Cannes 2026: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जब कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा तो हर किसी की नजर उनके ग्लैमरस अंदाज पर टिक गई। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके लुक की नहीं हुई, बल्कि एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसे देखकर भारतीय फैंस भी हैरान रह गए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

रेड कार्पेट पर छा गईं आलिया भट्ट (Alia Bhatt Cannes 2026)

दरअसल, आलिया भट्ट अपने आत्मविश्वास भरे अंदाज में रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। उन्होंने कैमरों की ओर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया, फ्लाइंग किस दी और अलग-अलग पोज भी दिए। लेकिन इसी दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि वहां मौजूद इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स का ध्यान किसी और सितारे की तरफ ज्यादा था।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने कहा कि ये पल आलिया के लिए असहज रहा होगा। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि अभिनेत्री को उम्मीद के मुताबिक अटेंशन नहीं मिली।

हालांकि दूसरी तरफ कई फैंस ने आलिया की जमकर तारीफ भी की। लोगों ने कहा कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी रही हों, अभिनेत्री ने पूरे आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ खुद को संभाला। कई यूजर्स ने लिखा कि आलिया का कॉन्फिडेंस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

रेड कार्पेट पर दिखा रॉयल अंदाज (Alia Bhatt Cannes 2026)

आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर तमारा राल्फ का डिजाइन किया हुआ ब्लश पिंक कलर का कस्टम गाउन पहना था। ऑफ-शोल्डर स्टाइल वाले इस आउटफिट में अभिनेत्री बेहद एलिगेंट नजर आ रही थीं।

उनके लुक को और खास बनाने का काम किया चमकदार जेमस्टोन ज्वेलरी ने। अभिनेत्री का स्टाइलिंग मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने किया था। आलिया के पूरे लुक में मॉडर्न ग्लैमर के साथ हल्का भारतीय टच भी दिखाई दिया, जिसकी फैशन एक्सपर्ट्स ने काफी सराहना की।

कान में भारतीय सितारों का जलवा जारी

पिछले कुछ सालों में कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों की मौजूदगी लगातार बढ़ी है। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों तक, कई भारतीय सेलेब्स यहां अपने फैशन और स्टाइल से दुनियाभर का ध्यान खींच चुके हैं।

Published on:
13 May 2026 09:01 am