बॉलीवुड

भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Alia Bhatt ने लगा दी रिपोर्टर की क्लास! इस सवाल पर बोखलाई एक्ट्रेस

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' कल रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक भरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर को आड़े हाथ लेती नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 4:34 PM IST
भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Alia Bhatt ने लगा दी रिपोर्टर की क्लास
भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में Alia Bhatt ने लगा दी रिपोर्टर की क्लास

काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जब लोग आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' (Brahmastra) 9 सितंबर यानी कल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी भाषा समेत कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसको लेकर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा है। साथ ही फिल्म की टीम इन दिनों फिल्म के प्रोमोशन में लगी है। इसी बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो फिल्म की प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी भड़की हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल, आलिया और रणबीर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ फिल्म के प्रमोशन में साथ नजर आए। इस बीच वहां मौजूद पत्रकारों ने कुछ ऐसे सवाल किए, जिन्होंने आलिया का मुड खराब कर दिया। प्रमोश के दौरान आलिया ने बायकॉट ट्रेंड कर बात करते हुए कहा कि 'इस वक्त हम सब को एक साथ रहने की जरूरत है।

साथ ही सुरक्षित रहने की भी जरूरत है'। इतना ही नहीं बायकॉट ट्रेंड औक क्लाइमैट पर पूछे गए सवाल को लेकर एक्ट्रेस का पारा इतना हाई हो गया कि उन्होंने भरे इवेंट में रिपोर्ट के द्वारा पूछे गए सवाल पर आलिया भट्ट गुस्सा होकर रिपोर्ट को खरी खोटी सुना दी। इसी बीच हाल में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने आलिया से इन दिनों चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर सवाल पूछें।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की एक्टिंग के आगे नहीं टिक पाए Ranbir Kapoor! सोशल मीडिया पर ऐसा है 'Brahmastra' का पहला रिव्यू


इसी बीच दिल्ली में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने आलिया से इन दिनों चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर सवाल पूछा कि 'क्या ये फिल्म रिलीज करने का सही समय है? फिल्म उस दौर में रिलीज हो रही है जहा कोई भी फिल्म हिट नहीं हो रही है'। रिपोर्ट के इस सवाल पर आलिया के गुस्से का ठीकाना नहीं रहा और उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा 'कौन से समय की बात कर रहें हो आप ? सर्दी या गर्मी'। साथ ही आलिया ने बायकॉट ट्रेंड पर को दरकिनार करते हुए कहा कि 'ऐसा कुछ भी मत बोलो आप लोग सब कुछ अच्छा और पॉजिटिव है'।


आलिया ने आगे बता करते हुए कहा कि 'ये बहुत अच्छा समय है किसी भी फिल्म को रिलीज करने का। इस समय में हमें स्वस्थ और सही से रहनी की जरूरत है और अभी तक हमारें जीवन में जो कुछ भी मिला है उसका शुक्रगुजार होना चाहिए'। साथ ही जब रिपोर्टर ने जब कहा वो इसपर रणबीर का रिव्यू लेना चाहते हैं तो आलिया ने कहा कि दूसरा सवाल किया जाए। इस पर बात खत्म हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय, नागार्जुन और डिपल कपाडिया मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विवादित ट्वीट के मामले में KRK को मिली राहत, इन दिन जेल से आ सकते हैं बाहर

Updated on:
8 Sep 2022, 4:34 PM IST
Published on: