
विवादित ट्वीट के मामले में KRK को मिली राहत
साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान यानी केआरके (Kamaal R Khan) ने इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स ऋषि कपूर (Rishi Kapoo) और इरफान खान (Irrfan Khan) को लेकर कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे, जिनको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। बताया जाता है कि उस दौरान केआरके मुंबई नहीं लौटे थे, जिसके बाद इसी महीने मुंबई ऐयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद से एक्टर से लगातार पूछ ताछ की जा रही है और वो जेल में हैं। इसी बीच उन पर साल 2021 में छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया था।
इस मामले में मंगलवार को इस मामले में उनको जमानत मिल गई थी। आज उनको विवादित ट्वीट्स के मामले में थोड़ी राहत मिली है। इसके अलावा साल 2020 में एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्मकार रामगोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) को लेकर भी कई विवादित ट्वीट किए थे, जिसके बाद अब केआरके को जमानत मिल गई।
इससे पहले केआरके फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार सुबह केआरके जेल से बाहर आ सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि 'कमाल खान की पोस्ट सांप्रदायिक थीं और उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाया'।
यह भी पढ़ें:PS-1 ट्रेलर लॉन्च पर ट्रोल हुईं Aishwarya Rai Bachchan, यूजर्स बोले- 'कितनी भयानक लग रही हैं ये'
हालांकि, कमाल खान ने वकिल अशोक सरोगी और जय यादव के जरिए दाखिल की गई अपनी जमानत याचिका में कहा कि 'जिन ट्वीट के बारे में बात की जा रही है वे ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ नामक फिल्म (जिसे लक्ष्मी के नाम से रिलीज किया गया था) के बारे में थे और ऐसा कोई अपराध नहीं हुआ, जिसका पुलिस आरोप लगा रही है'।
साथ ही याचिका में ये भी कहा गया कि 'कमाल खान फिल्म समीक्षक या रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं'। बता दें कि केआरके के खिलाफ 2020 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 व 500 समेत कई धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें:'Kaun Banega Crorepati 14' में आए कंटेस्टेंट ने Amitabh Bachchan की इस फिल्म को बताया फालतू! बिग बी का खुला रह गया मुंह
Published on:
8 Sep 2022, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.