1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PS-1 ट्रेलर लॉन्च पर ट्रोल हुईं Aishwarya Rai Bachchan, यूजर्स बोले- ‘कितनी भयानक लग रही हैं ये’

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (PS-1) में नजर आने वाली है। हाल में जिसके ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस ब्लैक कलर के सूट में पहुंची थी, जिसके बाद उनको बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Sep 2022, 4:51 PM IST

PS-1 ट्रेलर लॉन्च पर ट्रोल हुईं Aishwarya Rai Bachchan

PS-1 ट्रेलर लॉन्च पर ट्रोल हुईं Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बेहद जल्द साउथ डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan) के पहले पार्ट से बेहद लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उनके फैंस भी उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो इसी महीने के 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को हिंदी भाषा समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। हाल में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसको हिंदी भाषा समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में ही रिलीज किया गया है।

इस फिल्म के ट्रेरल लॉन्च को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में रखा गया था। इस इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय ऑल-ब्लैक ट्रेडिशनल लुक में इवेंट में पहुंची थीं। उनका लुक जहां उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, तो कुछ ट्रोलर्स इस मौके पर भी उनको ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उनके ट्रेलर लॉन्च की कई फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके ऐश्वर्या के लुक को साफ देखा जा सकता है। यूजर्स उनकी फोटो-वीडियो पर अजीबो-गरीब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उम्र बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे लुक्स भी चेज हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:'Kaun Banega Crorepati 14' में आए कंटेस्टेंट ने Amitabh Bachchan की इस फिल्म को बताया फालतू! बिग बी का खुला रह गया मुंह


लोगों ने ऐश्वर्या राय को देखा तो एक बार फिर से बढ़ती उम्र पर कमेंट्स करने लगे। उनकी फोटो-वीडियो के वायरल होते हैं लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक वक्त था जब लोग उनको इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं आज लोग ट्रोल करते हुए उनको बूढ़ी कह रहे हैं।

उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'कितनी भयानक दिख रही हैं। बोटोक्स का कमाल है'। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'इनती को पूरी शक्ल ही बदल गई है'। एक और यूजर ने लिखा 'इनकी शक्ल तो अब राखी सावंत से मिलने लगी है'। इस तरह के कई कमेंट्स आपके देखने को मिल जाएंगे।


बता दें कि मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ये बड़ी बजट की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' एक हिस्टोरिक ड्रामा फिल्म है, जो तमिल में बनाई जा रही है। ये फिल्म साल 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल 'पोन्नियन सेलवन' पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, शोभिता और धुलिपाला जैसे कई दमदार कलाकार एक साथ नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म संगीत देने का काम एआर रहमान ने किया है। इस फिल्म के दो पार्ट बनाए जाएंगे। साथ ही खबरों की माने तो फिल्म में ऐश्वर्या राय का डबल रोल दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ केस में KRK को मिली जमानत, फिर भी खानी पड़ेगी जेल की हवा; अब यहां फंसा पेंच