1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ केस में KRK को मिली जमानत, फिर भी खानी पड़ेगी जेल की हवा; अब यहां फंसा पेंच

एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके (KRK) इन दिनों जेल में हैं। उन पर इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज एक्टर्स को लेकर विवादित ट्वीट्स को लेकर आरोप लगे हैं, लेकिन हाल में एक्टर को साल 2021 के छेड़छाड़ मामले में जमानत मिल चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Sep 2022, 3:14 PM IST

छेड़छाड़ केस में KRK को मिली जमानत

छेड़छाड़ केस में KRK को मिली जमानत

बॉलीवुड की एक दो फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर और फिल्मों को लेकर अपने रिव्यू देने वाले कमाल आर खान यानी केआरके (KRK) अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहा करते हैं। साल 2020 में इंडस्टी के दो बड़े दिग्गज एक्टर्स इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे, जिनको लेकर इन दिनों वो जेल की हवा खा रहे हैं। इसी बीच केआरके पर साल 2021 में छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था, जिसमें केआरके को जमानत मिल चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उनको जेल में ही रहना पड़ेगा।

केआरके के खिलाफ छेड़छाड़ मामला उपनगरीय वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया गया था। इसके अलावा केआरके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) को लेकर भी विवादित ट्वीट्स के कई आरोप लगे हैं। ये मामला भी साल 2020 का है।

इसका केस उनके खिलाफ बोरीवली मजिस्ट्रेट अदालत में चल रहा है। सामने आ रही खबरों की माने तो, केआरके के विवादित ट्वीट केस में उनकी जमानत याचिका को लेकर आज यानी 7 सितंबर को बोरीवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। फिलहाल, इसके मामले में कोई खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Mira Rajput के पिता Shahid Kapoor को नहीं बनाना चाहते थे अपना दामाद, तीन मुलाकातों में एक्टर हार बैठे थे अपना दिल


बता दें कि केआरके को विवादित ट्वीट्स को लेकर पिछले महीने 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद रविवार को वर्सोवा पुलिस ने केआरके के छेड़छाड़ के मामले में कस्टडी में ले लिया था और बांद्रा के कोर्ट में पेश किए गए।

इसके बाद केआरके के वकीलों अशोक सरोगी और जय यादव ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने दायर उनकी जमानत याचिका में दावा किया कि FIR का कॉन्टेंट कथित छेड़छाड़ की घटना से व्यावहारिक रूप से मेल नहीं खाती है। वहीं केआरके के वकील जय यादव का इस मामले में कहा है कि 'कथित घटना के 18 महीने बाद FIR दर्ज की गई है'।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan और Sunil Grover में दिखा पैर छूने का कॉम्पटीशन! जानें कौन जीता?