
Amitabh Bachchan और Sunil Grover में दिखा पैर छूने का कॉम्पटीशन
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही 'ब्रम्हास्त्र' के साथ-साथ 'गुडबाय' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिलहाल, बिग बी क्वारंटीन में अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में उनकी फिल्म 'गुडबाय' (GoodBye) का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसके दौरान बिग बी वीडियो कॉन्फेरसिंग के जरिए लॉन्ज में शामिल हुए। इस दौरान वहां सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और एक्ट्रेस राधिका मंदाना (Radhika Mandanna) भी थीं। ऐसे में अमिताभ और सुनील का एक ऐसी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद अपके भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।
दरअसल, रश्मिका मंदाना और सुनील ग्रोवर स्टेज पर आसपाप खड़े थे और अमिताभ एक बड़ी स्क्रीन पर नजर आ रहे थे। इसके बाद सुनील की नजर उनपर पड़ते ही वो स्क्रीन के पास गए और स्क्रीन के जरिए ही बिग बी के पैर छूने लगे। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी पलटकर सुनील ग्रोवर के पैर छुए।
इसके बाद दोनों के बीच ये सिलसिला चलता ही रहा, जो ठहाके मारकर हंसने पर खत्हीम हुआ। वहीं मौजूद सभी लोग हंसने लगे और तालियां बजाने लगे। इसी दौरान अमिताभ ने सुनील ग्रोवर से कहा कि 'वे उन्हें छोड़ेंगे नहीं'। दोनों का ये मजेदार वीडयो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:'Aashiqui 3' से ये टीवी एक्ट्रेस करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, Kartik Aryan संग करेंगी रोमांस
साथ ही वीडियो को खूब पंसद भी किया जा रहा है। वीडियो पर काफी संख्या में लोगों के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को सेलेब्स की फोटो-वीडियो लेने वाले विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वहीं अगर इस फिल्म के बारे में बात करें तो, इसमें अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
ये फिल्म अगले महीने 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं अमिताब बच्चन की फिल्म 'ब्राम्हास्त्र' एक दिन बाद यानी 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। साथ ही बिग बी इन दिनों अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
यह भी पढ़ें:'अंबानी नहीं हूं मैं... Bigg Boss में गई थीं तब मेरे ऊपर काफी कर्ज था', Urfi Javed ने सुनाई आपबीती और हो गई ट्रोल
Published on:
7 Sep 2022, 1:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.