बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल में अपने फैंस को गुड न्यूज देते हुए अपनी अगली फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम... 'आशिकी3'। ये दिल को झकझोर देने वाला होगा। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म'। कार्तिक के फैंस भी इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर फिल्म में एक्टर किस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं?