ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और निर्देशक मणिरत्नम की मोस्ट अवेट फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ (Ponniyin Selvan) का दमादर ट्रेलर रिलीज हो चुका है। काफी समय से फिल्म के छोटे-छोटी टीजर और स्टार्स लुक्स जारी हो रहे थे। काफी लंबे समय से फैंस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का वेट कर रहे थे, जो कल खत्म हो गया। फिल्म के ट्रेलर को चेन्नई में एक बड़े लग्जरी इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, जिसकी खूब सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं ट्रेलर रिलीज करते हुए वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।