बॉलीवुड

आलिया ने दी सलमान को टक्कर, कर्नाटक के 40 परिवारों की इस खास अंदाज में की मदद

इस साल की शुरूआत में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने स्टाइलक्रेकर नाइट मार्केट में गरीब लोगों की सहायता करने के लिए 'मी वार्डरोब सु वार्डरोब' नाम से एक इवेंट लॉन्च किया था।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 3:06 AM IST
Alia Bhatt
Alia Bhatt

इस साल की शुरूआत में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने स्टाइलक्रेकर नाइट मार्केट में गरीब लोगों की सहायता करने के लिए 'मी वार्डरोब सु वार्डरोब' नाम से एक इवेंट लॉन्च किया था। इस इवेंट के जरिए आलिया के फैंस ने वार्डरोब की कुछ चुनिंदा स्टाइलिसश ड्रेसेज को खरीदा। माना जा रहा है इस फंड का इस्तेमाल एक चैरिटी के लिए किया जा रहा है। इस इवेंट के पहले हिस्से से मिले पैसों से बैंगलुरु स्थित कपंनी आरोहा के 'लिटर ऑफ लाइट ऑफ प्रोग्राम' के माध्यम से कर्नाटक के ४० परिवारों के घर को सोलर एनर्जी से रोशन किया गया। बता दें कि अपने इस प्रोग्राम के माध्यम से आरोहा कपंनी प्लास्टिक के सामान को रिसाइकिल कर गरीब परिवारों को सोलर लाइट पहुंचाती है।

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'भारत में आज भी कई ऐसे परिवार है जो अंधेरे में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लिटर ऑफ लाइट सोलर लैंप गरीब परिवारों को स्थाई रूप से रोशन करने का एक कारगर तरीका है। यह स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय स्त्रोतों का इस्तेमाल कर इन सोलर लैंप को घर-घर तक पहुंचाते हैं। जो वहां के स्थानीय परिवारों को मजबूत बनाता है। इस इवेंट के तहत करीब २०० लोगों की सहायता की जाएगी और भविष्य में इसके तहत और गरीब परिवारों की सहायता की जाएगी।'

इस इवेंट के जरिए आलिया भट्ट पर्यावरण और पशु संरक्षण जैसे मुद्दों पर और मजबूती से काम करेंगी। साथ ही इस इवेंट के माध्यम से उन्होंने एक ऐसे मंच का निर्माण किया है जो लोगों को पर्यावरण से प्रति जागरूक करेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ