27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आलिया ने गाया रणबीर की फिल्म का हिट का गाना, अनुष्‍का का था ऐसा रिएक्शन

रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग से दौरान दोनों एक दसूरे के करीबर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 12 Jul 2018, 10:09 AM IST

alia bhatt

alia bhatt

बी टाउन में इन दिनों एक ही लवर्ड की बातें चल रही है और वो है रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट की। बता दें कि ये दोनों स्टार्स अब अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। दोनों ही स्टार्स अपने इस नए रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आए रहे हैं। वहीं हाल में एक इवेंट में आलिया भट्ट ने स्टेज पर रणबीर की एक खास फ‍िल्‍म का गाना गाया। जिसका वीड‍ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रहा है।

आलिया ने गाया ये गाना :
आलिया भट्ट ने हाल में हुए एक इवेंट शो पर रणबीर कपूर की फिल्म का एक हिट गाना गाया। उन्होंने फिल्‍म 'ऐ द‍िल है मुश्‍किल' का गाना 'तू सफर है मेरा है तूही मेरी मंजिल...' गाया। आलिया के साथ स्टेज पर करण जौहर और मनीष पॉल भी मौजूद थे। जहां आलिया डूब कर रणबीर का गाना गा रही थीं। वहीं मनीषा करण के साथ मास्ती करते नजर आ रहें। करण और मनीष की इस मस्ती को देख रणवीर सिंह और बाकी स्टार्स खूब हंसे।

किंग कॉन्ग, जॉर्ज गोडिएनको को हराने वाले दारा सिंह कभी रहे मिल वर्कर, इस रोल ने दिलाई पहचान

'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की, ये है बड़ी वजह

इस एक्टर ने उमा देवी को दिया था 'टुनटुन' नाम, पहले ब्रेक के लिए जान देने को थीं तैयार

ये स्टार्स भी रहे मौजूद :
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह के अलावा वहां कंगना रनोत, श‍िल्‍पा शेट्टी जैसे स‍ितारे भी मौजूद थे। वहीं किंग खान शाहरुख आलिया के गाने को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्‍का भी वहां मौजूद थीं और वो अपनी फ‍िल्‍म का गाना आलिया से सुनकर हैरान नजर आईं।

इस फिल्म से आए करीब :
रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग से दौरान दोनों एक दसूरे के करीबर आए। इसी सेट से दोनों की कई तस्वीरें सामनें आईं थीं। जिसमें दोनों की नजदीकियों को साफ देखा गया। वहीं दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर भी स्पॉट किया जाता है। हाल में रणबीर को देर रात आलिया के घर पर देखा गया था। उस वक्त आलिया के पापा महेश भट्ट भी वहां मौजूद थे।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग