27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर की ब्रह्मास्त्र में हुई साउथ के इस सुपरस्टार की एन्ट्री, 15 साल बाद करने जा रहे हिंदी फिल्म में काम

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म से जु़ड़ी अपडेट्स सामने आ रही हैं और अभी ब्रह्मास्त्र को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें इस फिल्म में साउथ के एक सुपरस्टार एन्ट्री हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:36 PM IST

south star Nagarjuna play role in ranbir kapoor brahmastra

south star Nagarjuna play role in ranbir kapoor brahmastra

बॅालीवुड स्टार रणबीर कपूर की हाल में फिल्म 'संजू' रिलीज हुई। यह फिल्म इस साल की सुपर-डुपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। अब तक 'संजू' ने 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। इन दिनों रणबीर अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों लगातार इस फिल्म से जु़ड़ी अपडेट्स सामने आ रही हैं और अभी ब्रह्मास्त्र को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें इस फिल्म में साउथ के एक सुपरस्टार एन्ट्री हो चुकी है।

रेप मामले में फंसे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने आखिरकार कर ली गर्लफ्रेंड मदालसा से शादी, तस्वीरें आई सामने

Ranbir Kapoor brahmastra" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/nagaa1_3080833-m.jpg">

वो कोई और नहीं बल्कि जानें-मानें स्टार नागार्जुन हैं। जी हां, फिल्म में 46 साल के नागार्जुन एक खास किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल में मिली खबर के अनुसार , ‘नागार्जुन काफी लम्बे समय से एक हिन्दी फिल्म करने की सोच रहे थे लेकिन उनके पास कोई बेहतरीन किरदार नहीं आ रहा था। ब्रह्मास्त्र के साथ उनकी यह खोज खत्म हो गई है। वो मंगलवार से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू करेंगे।’

बॅालीवुड की इस हसीना ने क्रि‍केटर हार्दिक पांड्या के दिल को किया क्लीन बोल्ड, गुप-चुप चल रही लव स्टोरी

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब नारार्जुन ने किसी हिंदी फिल्म में काम किया हो। इससे पहले उन्होंने साल 1990 में राम गोपाल वर्मा की ‘शिवा’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी के साथ 15 साल पहले रिलीज हुई जेपी दत्ता की ‘एल.ओ.सी. कारगिल’ उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। अब वह एक बार फिर एक हिंदी मूवी में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और नागार्जुन के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कहा जा सकता है की यह फिल्म बॅालीवुड के टॅाप स्टार्स की फिल्म होने वाली है। बता दें इस फिल्म के बारे में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए बताया था। करण की यह फिल्म एक मेगा प्रोजेक्ट है। यही वजह है की इसका बजट भी काफी बड़ा है। इस फिल्म को करीब 100 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी एक फेंटेसी, एडवेंचर और प्यार की ट्रिलॉजी होगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज की जाएगी।

डॉक्टर हाथी की मौत की खबर सुनते ही सदमे में आए दया-जेठालाल, टप्पू ने किया इमोशन्ल पोस्ट







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग