27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चाणक्य’ के बाद अजय के हाथ लगी एक और धमाकेदार बायोपिक, इस खिलाड़ी का निभाएंगे रोल

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय और बोनी कपूर एक बार फिर 16 साल के बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:29 PM IST

ajay devgan

ajay devgan

बॉलीवुड में आएदिन किसी न किसी एक्टर की बायोपिक में काम करने की खबरें सामने आ रही है। हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो अभी संजय दत्त के जीवन पर फिल्म 'संजू' बनी है। इस फिल्म ने बॉक्सआॅफिस पर जबरदस्त कमाई की है और लगातार कमाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अजय देवगन 'चाणक्य' के जीवन पर बन रही फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी अजय ने ट्विटर के जरिए दी थी। इसी बीच खबर आ रही है कि अजय के हाथ एक और धमाकेदार बायोपिक लगी है।

महान फुटबॉल कोच पर बन रही है फिल्म :
रिपोर्ट्स की मानें तो अजय और बोनी कपूर एक बार फिर 16 साल के बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। बोनी कपूर, आकाश चावला और जॉय सेनगुप्ता प्रड्यूस महान फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायॉपिक बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि फुटबॉल के वास्तुकार के रूप में अब्दुल रहीम को जाना जाता है। वहीं मेलबर्न ओलिम्पिक फुटबॉल टूर्नामेंट उनके मार्गदर्शन में हुआ था जोकि साल 1956 में हुआ था।

'तानाजी' फिल्म में ये किरदार निभाएंगे अजय:
अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर की' भी शामिल है। वहीं अगर फिल्म में उनके रोल की बात की जाए तो इस फिल्म में वह सूबेदार तानाजी मालुसरे का रोल अदा करेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन प्रोड्यूस करने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे।

'तानाजी' में काजोल भी आ सकती हैं नजर :
खबरों की मानें तो इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर काजोल का नाम सामने आ रहा है। काजोल अपने पति के प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हो सकती है। काजोल इस फिल्म में अजय के अपोजिट नजर आएंगे। लेकिन अभी तक काजोल की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अगर वह फिल्म के लिए हां करती हैं तो वो फिल्म में अजय यानी तानाजी की पत्नी का रोल अदा करेंगी। यह एक वॉर फिल्म है तो इस फिल्म में मराठा योद्धा और उनकी पत्नी के रिश्ते पर भी फोकस किया जाएगा। फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ का है।

'तानाजी' में अजय की पत्नी का रोल प्ले कर सकती है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड की इस हसीना से है खास संबंध

सायरा बानो देर रात हुई इमोशनल, दिलीप कुमार के लिए फैन्स से मांगी मदद







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग