
ajay devgan
बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन हमेशा ही चैलेंजिंग रोल करने के लिए जाने जाते हैं। अगर आन अजय की पिछली फिल्मों को देखें तो उन्होंने रोमांटिक रोल से लेकर संजीदा और कॉमेडी रोल्स तक निभा चुके हैं। वहीं वो एक बार फिर जल्द ही अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा वाह कुछ महीने पहले ही कर चुके हैं। लेकिन अब खास बात ये है कि इस फिल्म में वह एक खास शख्स के साथ काम करने जा रहे हैं।
नई फिल्म में ये किरदार निभाएंगे अजय:
अजय देवगन की आने वाली फिल्म का नाम 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर की' है। वहीं अगर फिल्म में उनके रोल की बात की जाए तो इस फिल्म में वह सूबेदार तानाजी मालुसरे का रोल अदा करेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन प्रोड्यूस करने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे।
पत्नी संग कर सकते हैं काम :
अबतक इस फिल्म के एक्टर, कहानी हर बात की खबर सामने आई है लेकिन अभी तक फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर कोई बात सामने नहीं आई। खबरों की मानें तो इय फिल्म में एक्ट्रेस के तौर काजोल का नाम सामने आ रहा है। काजोल अपने पति के प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हो सकती है। काजोल इस फिल्म में अजय के अपोजिट नजर आएंगे। लेकिन अभी तक काजोल की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अगर वह फिल्म के लिए हां करती हैं तो वो फिल्म में अजय यानी तानाजी की पत्नी का रोल अदा करेंगी। यह एक वॉर फिल्म है तो इस फिल्म में मराठा योद्धा और उनकी पत्नी के रिश्ते पर भी फोकस किया जाएगा। फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ का है।
Published on:
13 Jul 2018, 12:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.