बॉलीवुड

शादी के लिए Alia Bhatt ने नहीं खरीदे थे नए सैंडल, इन सस्ते और पुराने फुटवीयर्स में आई थीं नजर

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी शादी के साथ-साथ अपने ब्राइडल लुक्स को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोरी थी. ऐसे में अगर सबसे ज्यादा उनके लुक्स में किसी चीज ने अपनी तरफ ध्यान खिंचा था तो वो थे उनके कोल्हापुरी सैंडल.
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 5:29 PM IST
शादी के लिए Alia Bhatt ने नहीं खरीदे थे नए सैंडल, इन सस्ते और पुराने फुटवीयर्स में आई थीं नजर
शादी के लिए Alia Bhatt ने नहीं खरीदे थे नए सैंडल, इन सस्ते और पुराने फुटवीयर्स में आई थीं नजर

बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को अपने घर ‘वास्तु’ में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच शादी की. दोनों की शादी अभी तक लाइमलाइट में बनी हुई है. दोनों अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं, लेकिन दोनों की शादी की तस्वीरें भी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ काफी आकर्षित किया था. आलिया एक दम सिंपल साड़ी के साथ कम मेकअप और सिंपल ब्राइडल लुक में नजर आ रही थी, जो उनके फैंस को काफी भाया, लेकिन आलिया की एक और बात है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया और वो हैं उनके कोल्हापुरी सैंडल, जो उन्होंने अपनी शादी पर पहने थे. खास बात ये है कि आलिया ने अपनी शादी के लिए नए सैंडल नहीं खरीदे.

जी हां, उन्होंने अपने पूराने कोल्हापुरी सैंडल से ही अपने लुक्स को और निखारा. आलिया अपनी शादी में अपने सालों पुराने फुटवीयर्स पहने दिखाई दीं. दरअसल, 'वेडिंगस्पाराज़ी' नाम के एक इंस्टा हैंडल ने हाल में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें आलिया भट्ट को उनकी शादी के ठीक बाद अपने घर के बाहर उठाते हुए देख सकते हैं, जिसमें एक्ट्रेस की वेडिंग सैंडल नजर आ रही है.

अपने इस बेहद खास दिन के लिए आलिया भट्ट ने अपनी पुरानी कोल्हापुरी हील्स को फिर से पहना था, जो उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रचार के दौरान पहनी थी. 3.5 इंच की ये सैंडल 'स्टॉफस्टाइल' ब्रांड की है, जिसकी कीमत सिर्फ 3,800 रुपये है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस और भी कई बार इस सैंडल्स को पहने दिखाई दे चुकी हैं.

Published on: