90 के दशक में अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने अपने दौरा में दर्जनों फिल्मों में काम किया है, जिनमें से उनकी कई फिल्म हिट तो कई सुपरहिट साबित हुईं. ममता ने उस दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, जिनमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है, जिनके साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था.