जी हां, एक्टर का मानना है कि 'पैसों से ज्यादा फैंस जरूरी हैं'. दरअसल, अल्लू अर्जुन के पास हाल में एक तंबाकू ब्रांड का टीवी कमर्शियल करने का ऑफर आया था, जिसको एक्टर ने करने से साफ मना कर दिया. बड़ी बात तो ये है कि इसको करने के लिए अल्लू अर्जुन को भारी-भरकम फीस दी जा रही थी, लेकिन पुष्पा राज ने कभी अपने उसूलों के सामने झुकना नहीं सीखा. इसलिए उन्होंने पैसों को न देखते हुए अपने फैंस के सेहत को देखा और इसको करने से मना कर दिया.