बॉलीवुड

Alia-Ranbir की ‘ब्रह्मास्त्र’ के चलते PVR के डूब गए 800 करोड़ रुपये? सामने आई सच्चाई

सोशल मीडिया पर ऐसे कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आलिया-रणबीर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ अच्‍छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं, जिसके चलते पीवीआर (PVR) को 800 करोड़ गवाने पड़े।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2022, 4:28 PM IST
Alia-Ranbir की ‘ब्रम्हास्त्र’ के चलते PVR के डूब गए 800 करोड़ों रुपये
Alia-Ranbir की ‘ब्रम्हास्त्र’ के चलते PVR के डूब गए 800 करोड़ों रुपये

शुक्रवार 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी भाषा समेत तमिल, तेलुगू, मलायम और कन्नड़ भाषा में अलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बिग बजट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिलीज हो चुकी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय, डिंपल कपाडिया और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म अपनी ओपनिंग डे से लेकर फिल्म की रिलीज के तीसरी दिन तक 75 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस फिल्म के फ्लॉप होने का दावा किया जा रहा है।

ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने से पीवीआर (PVR) और बाकी इन्वेस्टर्स को 800 करोड़ तक का भारी नुकसान हुआ है। हाल में पीवीआर के सीओ ने इस बारे में सच्चाई बताई है। खास बात ये थी कि सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड के बीच इसके रिलीत से पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि फिल्म की लाखों में एडवांस बुकिंग हुई है। हाल में पीवीआर के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी (Kamal Gianchandani) ने इस बात का खुलासा किया है उनको इस फिल्म से घाटा हुआ है या नहीं?

यह भी पढ़ें: लोगों ने ‘Brahmastra’ को बताया फ्लॉप तो एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा - 'बहुत पीड़ा हुई जानकर…'


दरअसल, उन्होंने कुछ ट्वीट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने फिल्म से होने वाले घाटे या प्रॉफिट के बारे में बताया है। कमल का कहना है कि 'ब्रह्मास्त्र फिल्म के बारे में निगेटिव खबरें मीडिया में देखकर मैं हैरान हूं। ये नासमझी से लिखी गई है या जानबूझकर नफरत फैलाने के लिए?'। कमल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि 'केवल इसके लिए हम जरूरी तथ्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। मैं अब इस बात को कन्फर्म कर सकता हूं कि पीवीआर ने पहले ही दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ से बॉक्स ऑफिस पर 8.18 करोड़ रुपये का बिजनस किया है'।


साथ ही ज्ञानचंदानी ने आगे लिखा कि '‘ब्रह्मास्त्र’ का का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन इससे भी ऊपर जाएगा'। कमल ने लिखा कि 'यानि कि फिल्‍म अपने पहले तीन दिनों 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी'। बता दें कि देश ही नहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ को विदेश में भी काफी अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन कुल 3.40 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसके बाद विदेश में ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनर इंडियन फिल्‍मों की लिस्‍ट में भी शामिल हो गई।

यह भी पढ़ें: Sunny Leone की 'ओह माई घोस्ट' का जारी हुआ भयानक टीजर, इस फिल्म से एक्ट्रेस करेंगी साउथ डेब्यू

Updated on:
11 Sep 2022, 4:28 PM IST
Published on: