
लोगों ने ‘Brahmastra’ को बताया फ्लॉप तो एक्ट्रेस ने ली चुटकी
बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की फिल्म बीते शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। एक तरफ जहां कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ लोग फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं। ऐसे काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें लोगों का कहना है कि इस फिल्म की कहानी समझ से बाहर है, लेकिन फिल्म में वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल काफी अच्छा किया गया है, लेकिन फिल्म की कहानी माइथोलॉजी से बिल्कुल नहीं मिलती।
काफी समय से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा था, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऑपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की थी। वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म ने दूसरे दिन भी काफी अच्छी कमाई की जो, 75 करोड़ तक बताया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।
शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने के बाद सिनेमाघर से बाहर आ रहे हैं और उन लोगों से बाहर पूछा जाता है कि उनको फिल्म कैसी लगी तो, वो उनको बेकार और फ्लॉप बता रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए शर्लिन चोपड़ा चुटकी लेते हुए कैप्शन में लिखती हैं 'अत्यंत पीड़ा हुई ये जानकर!'। साथ ही एक्ट्रेस ने एक इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें: Sunny Leone की 'ओह माई घोस्ट' का जारी हुआ भयानक टीजर, इस फिल्म से एक्ट्रेस करेंगी साउथ डेब्यू
इतना ही नहीं उनके इस ट्वीट पर काफी संख्या में कमेंट्स और यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। जहां कुछ लोग एक्ट्रेस के पक्ष में कमेंट्स कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'दो दिन का 75 करोड़ कलेक्शन जान कर ओर पीड़ा होगी और अत्यन्त पीड़ा तब होगी जब पता लगेगा की दो रुपये के ट्वीट के हिसाब से 75 करोड़ कितने दिन में बनते हैं'।
एक और यूजर लिखता है कि 'गुस्ताख ए बॉलीवुड की एक ही सजा, फिल्म बॉक्स ऑफिस से जुदा, एक्टर धन से जुदा और हम सिनेमा हॉल से जुदा'। एक और यूजर लिखता है कि '75 करोड़, पहले झूठ बोलने वाले मर जाते थे, लेकिन अब बुखार तक नही होता'। बता दें कि इस फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया।
यह भी पढ़ें:'ब्रम्हास्त्र' के बाद अब Ajay Devgn की फिल्म का आया नंबर, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ Boycott Thank God
Published on:
11 Sep 2022, 3:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.