1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunny Leone की ‘ओह माई घोस्ट’ का जारी हुआ भयानक टीजर, इस फिल्म से एक्ट्रेस करेंगी साउथ डेब्यू

सनी लियोनी (Sunny Leone) जल्द ही अपना पहला साउथ डेब्यू देने जा रही हैं। उनकी पहली साउथ हॉरर फिल्म 'ओह माई घोस्ट' (Oh My Ghost) का भयानक टीजर रिलीज हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Sep 2022, 2:19 PM IST

Sunny Leone की 'ओह माई घोस्ट' का जारी हुआ भयानक टीजर

Sunny Leone की 'ओह माई घोस्ट' का जारी हुआ भयानक टीजर

सनी लियोन (Sunny Leone) ने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड डेब्यू से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय और डांस से लोगों का खूब दिल जीता, जिसके बाद अब एक्ट्रेस जल्द अपना पहना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें वो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। सनी जल्द ही युवान द्वारा निर्देशित फिल्म हॉरर कॉमेडी‘ओह माई घोस्ट’ (OMG) में नजर आने वाली है, जिसका दमदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसको उनके फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस फिल्म में सीन के अलावा योगी बाबू, सतीश, धरशा गुप्ता, मोत्तई राजेंद्रन, रमेश थिलक, अर्जुनन और थंगा दुरई भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म के टीजर में फैंस सनी लियोन की अदाओं के दीवाने हो रहे हैं। इससे पहले सनी बॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'रागिनी MMS 2' में नजर आ चुकी हैं, लेकिन ये उनकी पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसके लिए उनके फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी फिल्म के इस टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साझा किया। टीजर में सनी को मायासेना नाम की रानी का किरदार को निभाती नजर आएंगी।

फिल्म में सीन एक खूबसूरत भूत बनकर लोगों को डराती नजर आएंगी। टीजर को साझा करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं 'क्या आप सभी अब तक की सबसे बोल्ड भूत के वश में होने के लिए तैयार हैं?'। वहीं इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए निर्देशक युवान ने बताया कि 'ये एक काल्पनिक कहानी पर बनाई गई फिल्म है। इसलिए सनी की भूमिका किसी भी क्षेत्र या समय का प्रतिनिधित्व नहीं करती'।

यह भी पढ़ें: 'ब्रम्हास्त्र' के बाद अब Ajay Devgn की फिल्म का आया नंबर, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ Boycott Thank God


युवान ने आगे बताया कि 'वे एक ऐसे शख्स की तलाश कर रहे थे, जो सुपरसीलियस और साथ ही कूल भी दिखता हो और तभी उन्हें एहसास हुआ कि सनी लियोन इस किरदार के लिए परफेक्ट साबित होंगी'। युवान ने इस बात का भी खुलासा किया था कि 'सनी लियोन को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पहली बार में ही पसंद आ गई थी'।

वहीं इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी लियोन ने कहा कि 'कुछ फिल्में ऐसी हैं जो आपको एक स्क्रिप्ट स्तर पर हंसाने में सक्षम होती है। मुझे इस वजह से फिल्म करने में मजा आया। इसके अलावा मैंने अपने डिक्शन कोच के साथ अपने डायलॉग भी सीखे है। ये एक खास फिल्म है'। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण वीएयू मीडिया एंटरटेनमेंट और व्हाइट हॉर्स स्टूडियो के डी. वीरा शक्ति और के. शशिकुमार ने किया है।

यह भी पढ़ें:'Sushant Singh का ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड को बर्बाद...', Alia-Ranbir की फिल्म पर बहन Meetu Singh ने कसा तीखा तंज!