बॉलीवुड

राहा को बुआ करीना कपूर के घर लेकर पहली बार पहुंची आलिया भट्ट, सामने आया क्यूट वीडियो

Raha Kapoor visit Kareena Kapoor House : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को उनकी बुआ करीना कपूर से मिलाने उनके घर पहुंची। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2023, 9:24 AM IST
alia_bhatt_takes_raha_kapoor_to_bua_kareena_kapoor_khan_house_for_the_first_time_video_goes_viral.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा को अब 6 महीने पूरे हो चुके हैं। आलिया पिछले साल एक बेटी की मां बनी थीं। उन्होंने साल 2022, नवंबर में राहा को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही कपल ने नो फोटो पॉलिसी लगा रखा है। दोनों राहा कपूर (Raha Kapoor) को लेकर काफी प्रोटक्टिव हैं। उन्होंने एक भी तस्वीर अपनी बेबी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। इस बीच आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर अपनी ननद करीना कपूर खान के घर पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बता दें कि आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की अपनी बुआ करीना कपूर खान के घर पर यह संभवत पहली आउटिंग है। जिसका एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पैपराजी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बुआ करीना कपूर खान के घर पहुंचते हुए बेबी राहा कपूर की झलक दिखाई है। हालांकि वीडियो में राहा कपूर के चेहरे को हाइड रखा गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को लेकर करीना कपूर खान के घर पर जाती दिख रही हैं। इस दौरान बेबी राहा भी अपनी मां के सीने से चिपकी हुई हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा है कि आखिर ये सेलिब्रेटी लोग अपने बच्चों की शक्ल क्यों नहीं दिखाते। एक यूजर ने राहा कपूर की झलक देख कयास लगाया कि ये बिल्कुल आलिया की कॉपी है।

बता दें कि पिछले दिनों ही आलिया भट्ट के नाना का निधन हो गया था। वो 93 साल के थे। अपने नाना के जाने के बाद अदाकारा आलिया भट्ट ने अपना दुख सोशल मीडिया के जरिए बयां किया था। आलिया भट्ट के नाना के निधन के बाद ये पहली दफा है जब अदाकारा अपने घर से बेबी राहा कपूर को लेकर बाहर निकली हैं।

Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान