बॉलीवुड

Pushpa 2 का क्लाइमेक्स फाइट सीन लीक, Video देख फैंस हुए फिल्म देखने को बेचैन

Pushpa 2 Video Leaked: फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फिल्म का एक अहम हिस्सा लीक हो गया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

1 minute read
Jul 31, 2024
Allu Arjun Pushpa 2 Update

Pushpa 2 Video Leaked: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बड़ी अपडेट आई है। फिल्म का एक ऐसा हिस्सा लीक हो गया है जो पूरी फिल्म को बांध कर रखने वाला था। फिल्म का क्लाइमेक्स वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। एक तरफ फैंस इसे देखकर खुश हो रहे हैं तो वहीं, कई लोग इसे डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी थी, पर कुछ प्रोडक्शन का काम अधूरा रह गया था जिस वजह से डेट को पोस्टपोन करना पड़ा। फिल्म अब 6 दिसंबर को रिलीज होगी। अब ऐसे में जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद दर्शक एक्साइडेट हो रहे हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2' का अहम पार्ट हुआ लीक (Pushpa 2 Video Leaked)

फिल्म पुष्पा 2 का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कास्ट और क्र क्लाइमेक्स फाइटिंग सीन की शूटिंग कर रहे हैं। पूरा सेट तैयार हो रखा है। वीडियो में एक्शन सीन करते कुछ लोग नजर आ रहे हैं। एक शख्स खून का पूरा भरा हुआ है और उसे क्रेन की मदद से हवा में उठाया जा रहा है, पर इस वीडियो में अल्लू अर्जुन कहीं नजर नहीं आए।

वीडियो लीक के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाईयों ये वीडियो जल्द से जल्द हटा दो।" दूसरे ने लिखा, ये क्लाइमेक्स देखने के बाद फिल्म देखने का ब्रेसब्री से इंतजार हो रहा है।" तीसरे ने लिखा, "भाई हमारी फिल्म खराब मत करो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "फिल्म के ऐसे अहम सीन लीक करना सही नहीं है। इसमें कितने लोगों की मेहनत होती है।"

Also Read
View All

अगली खबर