बॉलीवुड

Allu Arjun की ‘Pushpa 2’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, Rashmika Mandanna की नई फिल्म का धांसू टीजर रिलीज

Rashmika Mandanna ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “फाइनली बेबी प्रोजेक्ट आपके देखने के लिए तैयार है।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 2:38 PM IST
Feature image

Allu Arjun and Rashmika Mandanna: सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए महज चार दिनों में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता के बीच रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर रिलीज कर दिया है।

‘द गर्लफ्रेंड’ का सस्पेंस भरा टीजर

फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक नया तोहफा लेकर आया है। टीजर में रश्मिका कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आ रही हैं। इसकी शुरुआत उनके होस्टल में लगेज घसीटने से होती है। फिल्म में उनके बॉयफ्रेंड की झलक भी दिखाई देती है, लेकिन कहानी का सस्पेंस यही है कि वह कहां गायब हो गया।

टीजर में रश्मिका के चेहरे पर बेचैनी और दर्द साफ झलकता है। उनके बॉयफ्रेंड का रोल दीक्षित शेट्टी निभा रहे हैं, जबकि टीजर की नैरेशन खुद रश्मिका के रियल लाइफ बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने की है।

पिछले साल हुई थी फिल्म की घोषणा

‘द गर्लफ्रेंड’ की घोषणा दिसंबर 2023 में हुई थी। यह वही समय था जब रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का जश्न मना रही थीं। टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

रश्मिका का फैंस को खास संदेश

रश्मिका मंदाना ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “फाइनली बेबी प्रोजेक्ट आपके देखने के लिए तैयार है। मुझे पता है कि हमने आपको बहुत लंबे समय तक इंतजार करवाया, लेकिन अब यह आपके सामने है।”

कई भाषाओं में होगी रिलीज

राहुल रविंद्रन द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द गर्लफ्रेंड’ तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फैंस रश्मिका को इस नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Updated on:
9 Dec 2024, 2:38 PM IST
Published on: